kaimganj news -बिगड़ैल सांड ने हमला कर एक गोवंश का फाडा पेट, घायल गोवंश की कुछ ही देर बाद मौत हो गई

Picsart 23 12 30 16 52 28 313

Kaimganj news-घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक तथा राजस्व टीम पहुंची मौके पर
-खूंखार सांड के आतंक से ग्रामीण हो रहे भयभीत / बिगडैल सांड को पड़वाकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग
कायमगंज /फर्रुखाबाद 30 दिसंबर 2023
बिगडैल सांड के हमले वाली घटना क्षेत्र के गांव झब्बूपुर की बताई जा रही है । ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक खूंखार सांड विचरण कर आए दिन लोगों तथा अन्य पशुओं पर हमलावर हो रहा है । आज उसने हमला करके एक गोवंश को अपने सींगों से रौंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सांड ने हमला कर गौवंश का पेट फाड़ दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सांड़ के आतंक से ग्रामीण दशहत में है। पशुचिकित्सा विभाग व राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। ग्रामीणों का कहना है खूंखार सांड़ तीन मवेशियों की अब तक जान ले चुका है। कई अन्य को घायल कर चुका है।
क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी पशुपालक अर्जुन की गाय घर के बाहर टीनशेड में बंधी थी। शुक्रवार की रात सांड ने गौवंश पर हमला कर दिया और उसका पेट फाड़ दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। कुछ देर बाद गौवंश काल के गाल में समा गया। परिजनो ने पशुचिकित्सा विभाग को सूचना दी । जिस पर पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। उसका पोस्टमार्टम किया गया। मामले की जानकारी पर राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। पशुपालक ने बताया कि उसका दुधारू गौवंश था। इधर ग्रामीणों ने बताया सांड का बेहद आतंक है। वह अब तक एक भैंस व दो गौवंश को मार चुका है। कई मवेशियो को घायल कर चुका है। दिन में सांड़ बागो की तरफ रहता है। रात में वह गांव की तरफ आ जाता है। सांड के आतंक से ग्रामीण भी दहशत जदा है। ग्रामीणों ने मांग की है सांड़ को पकड़ा कर गांव से ले जाकर किसी सुरक्षित के स्थान पर छोड़ दिया जाए । जिससे उसके आतंक से निजात मिल सके।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes