kaimganj news -स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान 3 एवं श्री राम मंदिर मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र

IMG 20231229 WA0070

Kaimganj news -कायमगंज /फर्रुखाबाद 29 दिसंबर 2023
नगर कायमगंज में बाई पास कंपिल रोड स्थित एपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि शाहजहांपुर की मेयर अर्चना वर्मा व इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था देवेंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारम्भ किया। उसके बाद अतिथियो ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर साइंस फेयर का शुभारंभ किया। मैनेजमेंट कमेटी ने अतिथियो को शाल उड़ाकर कर सम्मानित किया। भौतिक विज्ञान के शिक्षक शिवम शर्मा की ओर से एंटी स्लीप सिस्टम, हाइड्रो क्लोराइसिटी डैम, लाईफाई ट्रांसमिशन, रॉकेट एक्सप्लोरेशन, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, बायो टीचर सुधीर सिंह द्वारा ड्रिप इरीगेशन, हार्ट, लंगस्, किडनी, सेल ओर्गनिसम् के वर्किंग मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। रसायन विज्ञान के शिक्षक सतीश कुमार पांडे की ओर से न्यूक्लियर पावर प्लांट, बायोगैस प्लांट, जंपिंग सोडियम, वाटर हार्वेस्टिंग, मैजिक फायर की प्रदर्शनी लगाई गई। साइंस टीचर शुभम गुप्ता, नीरज अग्निहोत्री, शीतल गुप्ता के निर्देशन में विंडमिल, एसिड रेन, डे नाईट वर्किंग मॉडल, सोलर सिस्टम, रेस्पिरेटरी सिस्टम, ड्रोन चंद्रयान, अर्थ क्विक इंफोर्म, वोल्कनो,एसएसटी टीचर आद्या चतुर्वेदी द्वारा राम मंदिर ,लाल किला, न्यू पार्लियामेंट, जलियांवाला बाग, हीरोज ऑफ फ्रीडम फाइटर के मॉडल दिखाए गए। हिंदी टीचर अलका सिंह की ओर से अलंकार, संज्ञा, वेद, व्याकरण से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। गणित के शिक्षक दिनेश सिंह की ओर से बीपीटी थ्योरम, प्रोबेबिलिटी, एमवीटी वर्किंग मॉडल, रिलेशन एंड फंक्शन, विवेक दीक्षित की ओर से प्ले विथ कैपिटल राइट आंसर डिटेक्टर, कॉमर्स टीचर नारायण बाथम द्वारा एड्स टू ट्रेड, सेक्टर ऑफ इंडियन इकोनामी एवं कंप्यूटर शिक्षक विकास भारती द्वारा क्यू आर कोड क्रिएटर, वेबसाइट डिजाइनिंग, एज कैलकुलेशन आदि के विभिन्न प्रोग्राम कंप्यूटर पर छात्रों द्वारा प्रदर्शित किए गए। सभी मॉडल कक्षा चार से कक्षा 12 तक के छात्रों द्वारा अपने अध्यापकों के निर्देशन में तैयार किए गए। मुख्य अतिथि अर्चना वर्मा द्वारा बनाए गए मॉडलों में प्लेयिंग विद कैपिटल, एन्टी स्लीप सिस्टम, सेक्टर ऑफ इंडियन इकोनामी, राम मंदिर मॉडल, चंद्रयान 3, अर्थक्वेक इन्फॉर्म मॉडलों को विशेष सराहा। अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजली पांडे ने मुख्य अतिथि मेयर अर्चना वर्मा को प्रबंध समिति के साथ स्मृति चिन्ह्र देकर प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आए हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अशोक रस्तोगी, डायरेक्टर प्रदीप रस्तोगी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes