kaimganj news -पुरानी ईंट अमानक निर्माण सामग्री से किया जा रहा गांव में नाली का निर्माण

Picsart 23 12 26 18 37 01 517

Kaimganj news -कायमगंज /फर्रुखाबाद 26 दिसंबर 2023

विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत मुडौल के गांव टिलियां में विकास कार्य के नाम पर केवल खाना पूरी करके विकास हेतु आ रहे धन का बंदर बांट किया जा रहा है । ग्राम टिलियां में इस समय घरों से निकलने वाले पानी के वहाव के लिए एक नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है । ग्रामीणों के अनुसार इस निर्माण कार्य के लिए पहले से ही प्रयुक्त हो चुकी पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है । साथ ही मानक के सापेक्ष सीमेंट तथा मौरम का भी प्रयोग उपयुक्त मात्रा में न किए जाने की बात ग्रामीण कह रहे हैं । इस हो रहे घटिया निर्माण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि *द एंड टाइम्स न्यूज़* नहीं कर रहा है । ग्रामीणों के अनुसार जानकारी मिली है कि ग्राम प्रधान का पति ही यहां का पंचायत मित्र भी है । इसलिए उसे ग्राम प्रधान के अधिकार भी परोक्ष रूप से मिले हुए हैं । आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव सहित यह सभी लोग मिलकर विकास कार्यों में धांधली करते हुए खुद की तो आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं । लेकिन जनहित के कार्यों की उपेक्षा करके शासन से उपलब्ध कराए जा रहे धन को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes