Farrukhabad news –आयोजित यातायात गोष्ठी पखवाड़े में शिविर लगाकर रोडवेज बस चालकों का किया गया नेत्र परीक्षण

Picsart 23 12 20 15 30 48 083

Farrukhabad news –फर्रुखाबाद 20 दिसंबर 2023

परिवहन निगम के अधिकारियों के निर्देशन में आज यातायात गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शिविर लगा कर परिवहन विभाग के बस चालकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया । शिविर में लगभग 43 बस चालकों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें जरूरी सलाह तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। सभी चालक तथा परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।रोडवेज बस अड्डा पर दोपहर में परिवहन विभाग के आर आई जीवन कुमार, डिपो के एआरएम आरसी यादव ,यातायात उप निरीक्षक टीएसआई रजनेश कुमार ने यातायात पखवाड़ा के तहत गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें रोडवेज बसों के चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। डॉक्टर सुनीत मिश्रा ने 43 चालकों का परीक्षण किया। चालकों को जरूरत की दवाई भी दी गई। इसके अलावा आंखों को सही रखकर स्वस्थ रहने की सलाह दी गई।
आर आई जीवन कुमार ने चालकों से कहा कि आपको सुरक्षित वाहन चलाना है । खुद के परिवार के साथ बस में यात्रा करने वाले लोगों के घर पर भी उनका इंतजार हो रहा होता है । इसलिए कभी भी जल्दबाजी न करें।टीएसआई ने कहा रोड पर चलते वक्त कोई ऐसा काम ना करें । जिससे अन्य किसी भी वाहन चालक को दिक्कत हो । इस मौके पर बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह गौतम, बस अड्डा प्रभारी शिवप्रकाश प्रकाश दुबे ,लिपिक संतोष कुमार,राधा, आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes