Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 दिसंबर 2030
क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों की घटनाओं को देखकर ऐसा लग रहा है , मानो घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रहा है ।
लगातार हो रही चोरियों की कड़ी में एक चोरी की घटना आज और जुड़ गई । उसके अनुसार बताया जा रहा है कि गांव अताईपुर जदीद के मोहल्ला खटिकों के निवासी आफाक पुत्र अशफाक राजमिस्त्री का काम करते हैं और मजदूरी करने वह किसी दूसरे गांव गए थे । घटना वाली रात वह वहीं रुक गया था । इसलिए घर पर नहीं था ।गृह स्वामी की मां गुड्डी बेगम तथा बहन शबाना घर के बरामदे में सो रही थी । उसी समय दीवार के सहारे चोर आंगन में दाखिल हो गए । और कमरे की कुंडी खोलकर रखे बक्से और अलमारी खंगाली गृह स्वामी के अनुसार बक्से में रखे 75 हजार रुपया नगद ,आधा तोला बजनी सोने की झुमकी , एक सोने की अंगूठी एवं एक जोड़ी चांदी की तोड़िया चुरा ले गए । अस्त-व्यस्त पड़ा सामान देखकर घर की महिलाएं चीख पडीं । सूचना पाकर गृह स्वामी आफक भी घर पहुंचा । घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद डायल पुलिस 112 तथा इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का बारीकी से निरीक्षण कर जांच पड़ताल की ।
इनसैट: –
घर में थी बिटिया की शादी चोरी के बाद परिवारीजन हो रहे परेशान
कायमगंज 18 दिसंबर 2023
कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में आफाक के घर हुई चोरी की घटना से परिवार वाले बहुत अधिक परेशान हो रहे हैं । उनका कहना है कि उसकी बहन शबाना की अभी अगले महीने 29 जनवरी को शादी होनी थी । उसी के इंतजाम के लिए रुपए तथा अन्य चीज इंतजाम कर घर में रखी थी । सब कुछ चोरी हो गया । अब शादी की व्यवस्था कैसे कर पाएंगे । इस घटना से पहले भी इसी गांव के मोहल्ला गिलजियान में खलील खान के यहां चोरी हो चुकी है ।इतना ही नहीं आफक के जिस घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया । उनके घर के ठीक सामने वाले घर में भी 15 दिन पहले चोर घटना को अंजाम दे चुके हैं । इस तरह एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है । लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है । किसी भी घटना का ना तो खुलासा पुलिस कर पाई है और ना ही किसी चोर को अब तक पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है ।शायद इसीलिए चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct