Kaimganj news –कायमगंज। फर्रुखाबाद
रुटौल बिजली घर पर टंकी निर्माण को लेकर बिजली कर्मियो व ठेकेदार में जमकर हुई नोकझोक। बिजली विभाग के कर्मचारियो ने आडे़ तिरछे वाहन लगाकर खुदाई का कार्य रोक दिया। एक्सईएन बोले नया बिजली घर भी प्रस्तावित है। बिजली घर पर जगह की कमी है। दूसरी जगह टंकी बने। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से वार्ता की।
जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण को लेकर ठेकेदार की टीम शुक्रवार को जेसीबी व ड्रिल मशीन लेकर कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित रूटौल बिजली घर पर पहुँची और वहां टंकी के लिए चयन किए गए गड्ढों की खुदाई चालू करवा दी। कुछ देर बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों के निगाह उधर पड़ी तो उन्होने इसकी सूचना एक्सईएन को दी, जिस पर जेई विजय शंकर यादव बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां हो रहे निर्माण का विरोध किया उन्होने कहा कि लगभग 60 वर्षांे से यहां पर बिजलीघर बना हुआ है। य 33 केवीए व 11 केवीए की लाइनें है।ं सात फीडर हैं आपूर्ति सुचारू रूप से देने के लिए जो ट्रान्सफार्मर बड़ी गाडियों पर आते हैं। उन्हें मोडने में कठिनाई होगी। क् टंकी का निर्माण होने से स्थान की कमी हो जायेगी। वहीं यहां पर नया बिजलीघर भी प्रस्तावित है। लेकिन ठेकेदार ने बिजलीकर्मियों की एक न सुनी और खुदाई का काम चालू करवा दिया। यह देख बिजली विभाग के अधिकारियो का पारा चढ़ गया। बिजली कर्मचारी व ठेकेदार पक्ष में तीखी नोक-झोंक हुई। विवाद के बाद दोनो पक्ष चले गए। शनिवार को फिर खुदाई हुई तो बिजली कर्मियो ने फिर विरोध किया और आसपास आड़े तिरछे वाहन लगा दिए। कार्य रूकवा दिया। एक्सईएन ने तहसील पहुंच कर एसडीएम यदुवंश कुमार से वार्ता की। एक्सईएन ने बताया कि उपजिलाधिकारी से वार्ता हुई है। उन्हे स्थान के संबंध में अवगत कराया गया हैं। जेई ने बताया कि अभी कार्य रोका गया है। दूसरी जगह टंकी निर्माण के लिए कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा जाएगा। यह देखा जाएगा जहां स्थान चिन्ह्रित किया गया वही टंकी के लिए खुदाई हो रही है या अन्य जगह। जांच कराई जाएगी।
इनसेट
जल जीवन मिशन के स्थल अभियंता बोले जगह की मिली है एनओसी
कायमगंज। फर्रूखाबाद
जल जीवन मिशन के स्थल अभियंता प्रिंस तिवारी का कहना है टंकी निर्माण को लेकर स्थान की एनओसी तहसील प्रशासन कीओर से मिली थी। चयनित स्थान पर ही कार्य शुरू कराया था। लेकिन बिजली विभाग ने कार्य रोका है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
इनसेट
22 लाख का बकाया, तहसील की काटी बिजली
कायमगंज। फर्रूखाबाद
काफी समय से तहसील की चल रही बिजली बकाया बिल को लेकर तहसील प्रशासन में उस वक्त हडकंप मच गया। जब बिजली विभाग के अधिकारियो के निर्देश पर लाइनमैनो ने तहसील की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इससे तहसील कर्मचारियो में हडकंप मच गया। बिजली विभाग ने बताया कि तहसील पर 22 लाख रुपए बकाया है।
सीओ एसडीएम आवास के पास अवैध केबिल काटी
इनसेट
कायमगंज।
बिजली विभाग ने बकाया बसूली को लेकर संख्त रूक अपनाया गया है। एसडीएम व सीओ आवास के पास चेकिंग अभियान चलाया। जहां अवैघ रूप से पड़ी केबल काट दी। इसको लेकर जांच चल रही है। एसडीओ शमीम अंसारी ने बताया कि अवैघ केबिल मिलने की जानकारी मिली थी। इसलिए केबिल काटी गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct