kaimganj news –मिल में गाना तौल की धीमी गति के कारण परेशान हो रहे हैं बैलगाड़ी वाले किसान

Picsart 23 12 13 07 21 43 100

Kaimganj news-देर से शुरू हुए गन्ना पेराई सत्र के कारण गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली करने की मजबूरी में कोल्हू व क्रेसरों पर पहले ही छोटे व मध्यम जोत वाले कृषक बेच चुके अधिकांश गन्ना
-सर्दी के मौसम में रात के समय अलाव की व्यवस्था न होने से भी किसानों को परेशानी हो रही है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल में कांटे पर की जा रही तौल की धीमी गति से बैलगाड़ी बाले किसान खासे परेशान है। लेट पेराई शुरू होने से काफी किसान अपने खेतों में गेहूँ बोने की लालसा में कोल्हू पर पहले ही गन्ना बेच चुके है।
दि किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र देर से शुरू हुआ। गन्ना पेराई कार्य दिसंबर माह में सुचारू रूप से शुरू हो सका है। किसानो का कहना है काफी किसान पहले ही गेहूं बोने की बजह से गन्ना कोल्हू पर बेच आए है। उन्हे खेत खाली करना था। अब चीनी मिल में आने वाले किसानो की संख्या कम है। यहां तौल को लेकर बेहद समस्या आ रही है। एक बैलगाड़ी की तौल में करीब एक घंटा लग रहा है। किसान परेशान है। कई – कई दिन लगने से मवेशियो के चारे की समस्या बनी रहती है। किसानो का कहना है कि गेहूं की फसल की वुबाई का समय निकला जा रहा है। खेत खाली करने में समय लग रहा है। उनका कहना है अब वह मक्का की ही फसल बो पांयेगे । किसानो का कहना है मिल परिसर में रात में अलाव नहीं जलता है। सर्दी से परेशान हैं। कई -कई दिन लगने से ट्रैक्टर का किराया भी बढ़ जाता है। मशीने जर्जर होने के कारण तकनीकी खराबी आ जाती है। इस कारण और दिक्कत होती है। सहकारी क्षेत्र के इस चीनी मिल की त्रासदी है कि ना तो इनकी मशीनों की पेराई क्षमता ज्यादा है। और ना ही यह सही ढंग से पुरानी होने के कारण चल पा रही हैं। मिल कैसे चल रहा है। यह हाल अब किसी से छिपा नहीं है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes