kaimganj news –खाद्य सुरक्षा टीम ने पनीर मिष्ठान तथा दूध आदि खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल मचा हड़कंप

Picsart 23 12 12 20 28 19 133

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद12 दिसम्ब 2023
खाद्य सुरक्षा टीम ने आज मिष्ठान विक्रेता दुकानों से मिठाई पनीर दूध आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए , इस कार्यवाही से दुकानदारों में काफी हलचल दिखाई दे रही थी । मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आसुतोष राय ने , खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, आशीष वर्मा, विजेंद्र कुमार, अरुण मिश्रा के साथ लोहाई गली में छापा मारा। जहां दाऊजी मिष्ठान भंडार, गौतम राजपूत मिष्ठान भंडार, बाकेबिहारी मिष्ठान भंडार, कन्टूरी मिष्ठान भंडार की दुकान पर मिठाई व पनीर का सेंपल लिया। उसके बाद टीम टिलिया रोड पर पहुंची । जहां दूध विक्रेता पचरौली निवासी प्रेमसिंह, गंडुआ निवासी अबधेश कुमार, गंगादरवाजा निवासी सुमित, चौखड़िया निवासी विष्णुदयाल, हमीरपुर खास निवासी इस्तजाब अली के कैन से दूध का सेंपल लिया। इससे हडकंप मच गया। टीम के आने की जानकारी पर कई दुकानो के शटर गिर गए। टीम अन्य दूध विक्रेताओं की तलाश में जुटी रही । लेकिन जैसे ही जानकारी अन्य दूध विक्रेताओं को हुई , वह सब रफूचक्कर हो गए। टीम के जाने के बाद खाद्य पदार्थ व मिष्ठान विक्रेता दुकानदारों ने संतोष व्यक्त करते हुए राहत की सांस ली।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes