kaimganj news –भारतीय कृषक दल ने यूपी में चुनाव लड़ने के लिए कसी कमर

Picsart 23 12 04 07 08 40 832

Kaimganj news-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी तैयारियां पूरी , कर चुके हैं महिला मोर्चा का विस्तार
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
भारतीय कृषक दल ने घोषणा करते हुए कहा कि उनका दल महिला मोर्चा का समुचित रूप से विस्तार कर चुका है और वह उत्तर प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेगा ।
आज रविवार को भारतीय कृषक दल की कार्यकर्ता बैठक में महिला मोर्चा का विस्तार किया गया। कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए मधु गंगवार को प्रदेश अध्यक्ष, विजय लक्ष्मी शुक्ला को जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद, ममता को नगर अध्यक्ष कायमगंज, शवाना को नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कायमगंज की जिम्मेदारी सौंपी । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कृषक दल पूरे उत्तर प्रदेश व राष्ट्र में संगठन के जुझारू एवं ईमानदार लोगों को जोड़ते हुए राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन का सूत्रपात करेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर चुनाव लडेगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार यादव जनसेवक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्दोष गंगवार, प्रदेश सचिव उपेंद्र प्रजापति एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(2)
मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल
कायमगंज ।
अलग -अलग मार्ग दुर्घटनाओं में क्षेत्र के गांव सूखा नगला निवासी सुबोध, रेलवे क्रासिग निवासी नेमलाल, पितौरा निवासी सावेज अली, कम्पिल क्षेत्र के गांव मिस्तनी निवासी राजवीर घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सुबोध व राजवीर को डा० राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes