kaimganj news –चोरी का सिलसिला जारी: -हाई टेंशन विद्युत लाइन के 6 पोलों से चोरों ने की तार की चोरी

Picsart 23 12 02 13 48 31 533

Kaimganj news-एक के बाद एक स्थान पर लगातार कर रहे चोर चोरियां ,खुलासा किसी का नहीं

कायमगंज- / फर्रुखाबाद 2 दिसम्बर
कायमगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि बेखौफ होकर बे आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की वारदात को अंजाम देते चले जा रहे हैं । लेकिन आज तक ना तो किसी चोर को पकड़ा जा सका और ना ही किसी भी घटना का पर्दाफाश हो सका है । सभवतःयही कारण है कि चोर अपनी करतूतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं । अभी दो दिन पहले ही क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खाँ में चोरों ने एक घर से नगदी तथा लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे । वहीं चोरों ने कस्बा से सटे गांव प्रेम नगर मजरा घसिया चि लौली में धाबा बोलकर यहां एक बंद पड़े मकान से भी लाखों रूपए नकद कैश एवं काफी मात्रा में जेवरात की चोरी की थी । इन दोनों घटनाओं से पहले भी कानून व्यवस्था को ठेका दिखाने वाले चोरों ने और कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था । लेकिन अभी तक किसी भी घटना का कानून की रक्षक पुलिस पता तक नहीं लगा पाई है । बुलंद हौसलों के साथ चोरों ने फिर विद्युत हाई टेंशन लाइन को निशाना बनाया । बताया गया कि क्षेत्र के गांव मऊ रसीदाबाद मोहल्ला जजियों से होकर निकली एचटी लाइन के 6 पोलों से तार कटिंग करके चोरी कर लिए गए । विद्युत लाइन तारों की चोरी का पता लगते ही विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे । उन्होंने चोरी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि 6 पोलों से तार उतार लिए गए हैं । जिसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है । आए दिन हो रही चोरियों की वारदातों से क्षेत्र के लोग खासे भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की इतनी घटनाएं शायद इससे पहले उन्होंने एक ही क्षेत्र में न तो देखी थी और ना सुनी थी । अब देखना यह है कि बात-बात में कानून का पाठ सीधे-साधे ग्रामीणों को पढाने वाली पुलिस क्या इन वारदातों का खुलासा कर , अथवा नहीं ? कुछ भी कहना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes