kaimganj news –पारिवारिक जमीनी विवाद में दो महिलाओं ने लगाईं फांसी

Picsart 23 11 24 16 04 25 677

Kaimganj news-एक महिला की हालत गंभीर, वहीं दूसरी को फांसी का प्रयास करने से पहले ही फंदे से नीचे उतार लिया गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 नवंबर 2023
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर का बताया जा रहा हैl इस गांव के निवासी बृजेश उमेश तथा दिनेश तीन सगे भाई हैं । इनमें से उमेश की मौत पहले ही हो चुकी है । सबसे बड़ा भाई बृजेश प्राइवेट रूप से शिक्षण कार्य करके अर्जित पैसे से दोनों भाइयों के बच्चों की परवरिश करता है । बताया जा रहा है कि बृजेश के कोई संतान नहीं है । परिवार के पास कुल 18 बीघा कृषि भूमि है l बृजेश की जमीन को लेकर मृतक भाई उमेश तथा दिनेश की पत्नियों में आए दिन विवाद होता रहता है । आज सवेरे ही दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक के साथ जमकर गाली गलौज हुआ । इसके तुरंत बाद दिनेश की पत्नी सरोजकांति ने कमरे में जाकर अपनी साड़ी का पल्लू कुंडे में फंसा कर फांसी लगा ली । जैसे ही उसके बेटे ने देखा वह चिखता हुआ खेत में काम कर रहे अपने पिता के पास के पहुंचा । दौड़ता हुआ महिला का पति दिनेश घर आया । उसने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर सरोज कांति को नीचे उतारा और तत्काल कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर करते हुए मेमो भेजकर पुलिस को भी सूचित कर दिया । वहीं ग्रामीणों के अनुसार सरोज क्रांति की जेठानी पत्नी स्वर्गीय दिनेश ने भी अपने कमरे में जाकर फांसी लगाने का प्रयास किया । लेकिन उसी समय मौके पर पहुंचे लोगों ने फांसी लगाने से पहले ही उसे बचा लिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes