Kaimganj news –समाधान दिवस में राजस्व के साथ ही विद्युत विभाग की शिकायतें रहीं ज्यादा

IMG 20231104 WA0050

Kaimganj news-डीएम – एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद / 154 शिकायतों में से 17 का कराया मौके पर निस्तारण

कायमगंज /फर्रुखाबाद 3 नवंबर 2023
आज कायमगंज में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुन17 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया । डीएम व एसपी के आने की जानकारी पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाल यह था कि लाइन लगवाकर फरियादियों को सभागार में भेजा गया। फरियादियों में मुबारिक नगर के मजरा लखनपुर निवासी रामेश्वर ने आराजी पर जबरिया कब्जा करने की शिकायत की। नवाबगंज के गांव गनीपुर जोगपुर की कृष्णा देवी ने फरियाद की कि उनके मकान व पट्टे की भूमि पर कुछ लोगो ने कब्जा कर लिया है। उसका कहना है वह किराए के मकान में रहती है। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर जांच के आदेश दिए गए। शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी रूबी ने प्रार्थना पत्र दिया और कहा उसके खेत में आलू की फसल कुछ लोगो ने जोत ली। जब विरोध किया तो मारपीट कर कुंडल नोच लिए। थाने में कोई कार्यवाही नहीं हुई। एसपी ने एसओ को बुलाकर निर्देश दिए। कंपिल बिल्सडी के आलोक ने दो लोगो पर चकरोड अपने खेत में मिलाने का आरोप लगाया। चकरोड बंद होने से किसान ट्रैक्टर अपने खेतो पर नहीं ले जा पा रहे है। नवाबगंज के गांव कच्छपुरा के मजरा बीरपुर निवासी हरीशचंद्र ने कहा उच्चाधिकारियों के अलावा तहसील पर भी खेत पर कब्जे करने वालों की शिकायते की थी । लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। रोशनाबाद के गांव सुतहडी असगरपुर निवासी सुरेंद्र ने सरकारी नाली व चक मार्ग पर कब्जा कर रखा है। कब्जा मुक्त कराया जाए। बजरिया निवासी योगाचार्य श्रृद्वानंद ने फरियाद की नगर में जाम की समस्या है। तिराहे व चैराहो पर पुलिस की डयूटी लगाए जाए ‘ ताकि जाम से निजात मिल सके। दिन में भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाए। समाधान दिवस में 154 शिकायती पत्र आए है, जिसमें राजस्व की 65, बिजली की 35, विकास 20 व अन्य 34 शिकायते आई । किंतु कुल शिकायतों में से सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की और इसके बाद शिकायतों का मौका देने वाला दूसरे नंबर का विभाग विद्युत विभाग रहा l इस मौके पर एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराब आलम, तहसीलदार आलोक कटियार आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes