Kaimganj news –अज्ञात वाहन की चपेट में आए वाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल ,एक की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Picsart 23 11 01 18 15 26 382

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 1 नवंबर 2023
दुर्घटना स्थल कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित टेढ़ी कोन बताया जा रहा है । यहां पर बाइक से जा रहे युवकों की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे उछलकर दोनों युवक दूर जा गिरे । मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को कायमगंज के पड़ोस में बसे गांव दमदमा के निवासी रत्नेश पुत्र हरिनंदन अपने ही गांव के सरविंन्दर पुत्र पप्पू के साथ बाइक से जा रहा था । टेडीकोन के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी । घटना की सूचना मिलते ही डायल पुलिस 112 मौके पर पहुंची । जहां से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया । इस अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर दोनों घायल डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिए गए थे। रास्ते में रत्नेश की मौत हो गई । मौत होते ही मृतक की दुखी मां निर्मला देवी भाई नीरज तथा नितेश का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । उधर लोहिया अस्पताल पहुंचे सर्वेंद्र को गंभीर हालत में आयुर्वेद विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया । चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई सुधीर ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए टक्कर मारकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी । उसकी तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 304ए , 338 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes