Kaimganj news –सुबह के समय लगाया गया शिशु को टीका , उसी रात हो गई बच्चे की मौत

Picsart 23 11 01 17 34 40 880

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 नवंबर 2023
यह दुखद घटना कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर की बताई जा रही है । जहां शिशु की टीका लगने के बाद अचानक हालत बिगड़ी । ऐसा आरोप मृतक शिशु के परिजन लगा रहे हैं । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला अताईपुर गांव के मोहल्ला बरी निवासी आशीष कुमार से जुड़ा हुआ है । आशीष के दो माह के बेटे उदित को एएनएम द्वारा टीका लगाया गया था । मृतक बच्चे की मां पायल का कहना है कि रात करीब 2:00 बजे उसके बेटे की हालत अचानक खराब होने लगी । पहले उसकी नाक से खून आया और उल्टी हुई और कुछ ही देर में उसके बेटे के प्राण निकल गए । अचानक हुई बच्चे की मौत से गमजदा परिवार में चीत्कार मच गया । परिजन बच्चे की मौत टीका लगने के कारण बता रहे हैं । उनका कहना है कि टीकाकरण से पहले बच्चा ठीक था । टीका लगने के बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई थी । मामले की सूचना पाते ही कोतवाली में तैनात एसआई सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस से भी परिजनों ने टीका लगने के ही कारण मौत होने की बात कही है । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आशीष की मां का कहना है कि अभी 1 साल पहले ही उसके बेटे की शादी हुई थी। इसी पिछले माह सात सितंबर को उसकी पुत्रवधू ने इस बेटे को जन्म दिया था । जिसकी दुखद मौत हो गई । प्रकरण की जानकारी स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस को दी गई है । जबकि पुलिस को दी गई तहरीर में घटना के लिए एएनएम तथा क्षेत्र की आशा को जिम्मेदार बताया गया है l
*बच्चे की मौत के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शोभित कुमार के अनुसार एक बॉयल में 10 डोज होते हैं । यहां एक ही वॉयल से करीब नौ बच्चों को डोज लगाए जा चुके थे । जिसमें एक बच्चा यह भी शामिल था । उनके अनुसार टीकाकरण किए गए शेष आठ बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं । फिर भी घटना की पूरी जानकारी के लिए टीम गठित कर जांच कराई जाएगी l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes