Kaimganj news – रामदास मौत के मामले में जांच टीम गठित
– चार चिकित्सक सहित 11 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश
– डेंगू वार्ड में मिली खामियां,एक्स-रे रूम में अंधेरा,हुए नाराज
कायमगंज। फर्रुखाबाद
सीएमओ को अस्पताल निरीक्षण के दौरान चार डाक्टर सहित ग्यारह स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। चिलांका के अधेड़ की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित की। वहीं शिकायतकर्ताओं की ओर से मिले कई फोटो देखकर उन्होंने कहा कि फार्मेसी टेªनिंग पर आए युवक को कार चालक बनाना गलत है मामले की जांच कराई जाएगी। डेंगू वार्ड में मिली खामियां व एक्स-रे रूम में अधेंरा देख नाराजगी व्यक्त की।
मंगलवार को मुख्य चिकित्सकाधिकारी डा0 अवनीन्द्र कुमार अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह अधीक्षक के आवास पर पहुंचे। वहां परिसर में आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़िया व गन्दगी फैली देखकर वह नाराज हुए। तभी डा0 अमरेश कुमार कमरे से आए। जिस पर अधीक्षक ने पूछा कि कहां से आ रहे हो तो उन्होंने कहा कि खाना खाने आया था। यहां आवासों में मैं व डा0 विपिन कुमार रहते हैं। वही परिसर में कुछ मरीजों को देख उन्होंने पूछा तो कहा कि यह दिखाने चले आए हैं। सीएमओ आवास निरीक्षण के बाद महिला अस्पताल पहुंचे जहां एक्स-रे रूम में अंधेरा था। नाराजगी व्यक्त करने पर चिकित्सक ने जनरेटर चलवाया। वहीं डेंगू वार्ड में गन्दगी फैल्ी देखी,बैड के ऊपर मच्छरदानी टंगी हुई थी। जिसे देख सीएमओ की त्योरी चढ़ गई। इस पर उन्होने अधीक्षक को सख्त दिशा निर्देश दिए। उसके बाद वह नसबंदी शिविर में आई महिलाओं की जानकारी लेने पहुंचे तो ओटी कक्ष में निरीक्षण के दौरान उनको साफ-सफाई होती मिली। तो उन्होंने अधीक्षक से कहा कि यदि आपको सूचना थी तो यह काम कल करा लेना चाहिए था। इमरजेन्सी कक्ष में टेक्टनीशियन द्वारा हाथ में इंजेक्शन देखने पर उन्होंने उसे भी हिदायत दी। उपस्थित पंजीका में कई लोगों के सिग्नेचर तो किसी का ड्यूटी पर नाम पता अंकित न होने पर चिन्हित कर डा0रेशू,डा0संदीप,डा0रजनीलताा,डा0अनुपम,गौरव मिश्रा,स्वाती,रनसिंह,अर्जुन सहित लगभग 11 लोगों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीएमओ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि नसबंदी शिविर के लिए इटावा से सर्जन डा0 रामबिहारी आए है। शिविर में लगभग नसबंदी के लिए 35 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। डेंगू वार्ड में अधीक्षक की लापरवाही नजर आई है। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। सीएचसी अधीक्षक द्वारा टेªनिंग पर आए फार्मेसी की टेªनिंग के बाद निजी कार चालक बनाकर उसका उपयोग कर रहे हैं। जिसकी मारपीट व आला डालकर। चिकित्सक के कमरे में उनकी चेयर पर बैठे हुए कई फोटो मिले हैं। जो कि गलत है। उन्होंने हाल ही में मोहल्ला चिलांका के रामदास की मौत के मामले की भी जानकारी की। दोषियों के विरूद्ध टीम जांच कर रिपोर्ट देगी उस पर कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए जांच टीम गठित की गई हैं। न्यू बजरंग हाॅस्पिटल में महिला की मौत की जांच भी चल रही है। उसकी भी एक अलग टीम गठित की गई हैं। जल्द ही जांच पूरी कर कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct