Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद02 अक्टूबर 2023
आज निचली गंगा नहर की धार में कायमगंज क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के पास पुलिया के नीचे एक शव उतरता हुआ दिखाई दिया ।
बताया गया कि पिछली रात को ही यहां पर कुछ लोग जाल डालकर मछलियां पकड़ने आए थे । इन मछली पकड़ने वालों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था । यहां तक की लोगों के अनुसार नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी ।
ये भी पढ़ें:- kaimganj news –कायमगंज में भूकंप के तेज झटको से मचा हड़कंप लोग घरों ब दुकानों से निकले बाहर
शव मिलने की सूचना पर क्षेत्राधिकार सोहराव आलम तथा कोतवाली पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची । जहां पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया ।वहीं फॉरेन्सिक टीम ने सबूत के लिए फोटो तथा वीडियो बनाते हुए घटनास्थल से नमूने संकलित किए । मौके पर भीड़ लग गई।
वहां आये गांव झब्बूपुर निवासी संतोष ने शव की शिनाख्त अपने भाई अशोक कुमार (35) पुत्र शीशराम कश्यप के रूप में की। शव को बाहर निकाला गया और परिजन घर ले गए। अशोक का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई संतोष ने बताया कि रविवार को उसका भाई घर से कही गया था। वह मछली पकड़ कर बेचता था। शराब भी पीता था। उसने अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया। जबकि मृतक के छोटे भाई राजवीर का कहना है रात में नहर पुलिया पर विवाद हो रहा था तभी वह मौके पर पहुंचा।
ये भी पढ़ें:- Kaimganj news –नर्सरी के खेत में पड़ा मिला युवक का शव जानकारी होते ही परिवार में मचा कोहराम
जहां गांव के ही कुछ लोग उसके भाई के साथ मछली पकड़ने को लेकर विवाद कर रहे थे। उसने बीच बचाव किया। तो उसके साथ भी मारपीट की। उसके बाद वह घर चला आया। सुबह पता चला कि उसका भाई नहर में पड़ा है। पुलिस ने परिजनों से सारी जानकारी करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट: –
मृतक शराब पीने का आदी था पत्नी से विवाद होने के कारण पत्नी दो साल से मायके में रह रही थी । अभी कुछ समय पहले वह अपनी ससुराल झब्बूपुर आई थीऔर यहां से अपने साथ अपने बच्चों को भी लेकर वापस चली गई थी ।
इनसैट: –
कायमगंज 02 अक्टूबर
मृतक अशोक कुमार के भाई राजवीर ने बताया कि मृतक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं उसके दो बहने है।
*घटनास्थल के समीप मिली भुनी मछली व शराब का पउआ*
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो वहीं कुछ दूरी पर आग जली होने से राख पडी पाई गई और कुछ भुनी हुई मछली भी मिली। एक कपड़ा बिछा मिला तथा पत्ते भी बिछे थे। इसके अलावा आसपास कुछ छोटी – छोटी मछली बिखरी हुई पड़ी थी। एक डंडा भी पडा मिला। पास में ही शराब का एक पउआ पड़ा था, जिसमें आधी से ज्यादा शराब बाकी बची थी।
इनसेट: –
मृतक के सिर में चोट का निशान लगा पाया गया और वहीं थोड़ी दूर पर एक डंडा पडा मिला । कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है किसी ने उसके सिर में डंडा मारा और बेहोशी या अन्य हालत में उसे पानी में फेंक दिया होगा । क्षेत्राधिकार का इस संबंध में कहना था कि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जाएगी । बहुत कुछ हद तक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगी । इस बात की भी जानकारी करने का प्रयास किया जाएगा कि वह नहर में खुद गिरा । गिरने के समय चोट लगी या किसी ने नहर में धक्का देकर फेंका ।जो भी हो हर बिंदु पर जांच की जाएगी l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct