Kaimganj news –सरकारी अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए महिला ने लगाया प्रसव के दौरान धन वसूली का आरोप

Picsart 23 09 30 18 51 26 647

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रूखाबाद30 सितम्बर 2023
कैसी निशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जहां प्रसूताओं से ही की जा रही हो अवैध धन वसूली ऐसे में जिम्मेदार ही लगा रहे हैं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता , फिर भी कोई देखने वाला नहीं l
कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर अवैध धन वसूली का सिलसिला रुकने के बजाय दिन-ब-दिन और तेजी पकड़ता जा रहा ले रहा है। एक हर प्रसव पर आशा बहुओं के माध्यम से या फिर एएनएम के माध्यम से प्रसूताओं के परिजनों से धनउगाही की जाती है। भ्रष्टाचार का ताजा नमूना उस समय देखने को मिला जब शनिवार को ग्राम अरियारा निवासी आशू की पत्नी क्रान्ती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। उनके साथ ग्राम अलियापुर की आशा साथ थी। प्रसूता ने करीब 11 बजे एक शिशु को जन्म दिया। प्रसूता की मॉ आरती देवी ने आरोप लगाया कि आशा ने उसके साथ आए तीमारदार से डिलीवरी होने के बाद पन्द्रह सौ रूपए लिए। जिसमें एक हजार रूपए एनएनएम के दो सौ रूपए मैला उठाई व तीन सौ रूपए दवा के नाम पर लिए है। जबकि सरकारी अस्पताल में सरकार की तरफ से निःशुल्क प्रसव व्यवस्था उपलब्ध है और सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं को धनराशि भी प्रदान की जाती है। लेकिन यहां तो जबरिया वसूली की जा रही है। जब इस सम्बन्ध में महिला चिकित्सक मधू अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी तीमारदार ने उनसे मामले की शिकायत की है। अधीक्षक डा0विपिन कुमार ने कहा कि यदि उनसे कोई लिखित शिकायत करता है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी। इस तरह की बातें करके जिम्मेदार लोग भी मामले को टालते रहते हैं । लेकिन सच तो यह है कि जब इनके नाक के नीचे ही धन उगाही की जा रही है । तो फिर भला इन्हें पता क्यों नहीं चलता? जो इस तरह की बातें करके भ्रष्टाचार के मामले को बातों – बातों में ही दबाने का प्रयास किया जाता है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes