kaimganj news –पुतला फूंकने पर रेवन्यू बार अध्यक्ष व सचिव समेत 24 नामजद,50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news- नायब नाजिर व कस्बा चैकी प्रभारी की तहरीर पर हुई कार्रवाई

-बार अध्यक्ष बोले, धरना प्रजातांत्रिक व्यवस्था का एक अंग है, रणनीति तैयार कर करेंगे आंदोलन
कायमगंज। फर्रुखाबाद
तहसील परिसर के अंदर पुतला फूंकने पर रेवन्यू बार अध्यक्ष समेत 24 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
हापुड़ की घटना को लेकर 14 सितंबर को रेवन्यू बार एसोशिएसन ने तहसील परिसर में पुतला फूंका था। इसको लेकर तहसील की नायब नाजिर रेनू सक्सेना व कस्बा चैकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव, सचिव अवनीश गंगवार, सरनेश यादव, विमलेश यादव, सुदेश यादव, अमित यादव, संजय कुमार यादव, अनीश खां, नीरज कुमार सिंह, संजय कुमार भाष्कर, कैलाश चंद्र आर्य, दिलीप, राजेन्द्र बाथम, आरिस लाल शाक्य, अबधेश कुमार, अनिल श्रीवास्तव, इंद्रेश कुमार गंगवार, माधव शुक्ला, अनोखेलाल शाक्य, स्वदेश पाल, रामनरेश शर्मा, रीना भारद्वाज, मुंशी आशीष व मुंसिफ बार एसोशिएसन के वकील गोपाल कृष्ण पाठक व 50 अज्ञात वकीलों ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए तहसील परिसर में एक महापुरूष का पुतला तैयार कर लाया गया। इस पर चैकी प्रभारी व नायब नाजिर ने रोका और कहा यह सरकारी जमीन तहसील परिसर है। कानून का उल्लंघन न करे। उसके बाद भी वकीलों ने महापुरूष का पुतला फूंक दिया। इससे आमजन मानस को ठेस पहुंची है और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेवन्यू बार अध्यक्ष विश्वेश्वर दयाल यादव ने बताया वह हापुड़ मामले में आंदोलन कर रहे थे। पुतला फूंका था। कायमगंज पुलिस प्रशासन प्रजातांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहता है। धरना प्रजातांत्रिक व्यवस्था का एक अंग है। वकीलों की तरफ से कोई हिंसा नहीं की जा रही थी। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण थे। उन्होंने कहा इस कार्रवाई के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes