Kaimganj news–पम्मी नगला गांव की है घटना, मौत को लेकर गुत्थी उलझी, सुलझाने में जुटी पुलिस
कायमगंज। फर्रुखाबाद
छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। उसके सिर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को तमंचा बरामद हुआ है। मौत को लेकर अभी गुत्थी उलझी हुई है।
उसे सुलझाने में पुलिस जुटी है। एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात की। वही फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पम्मी नगला निवासी सतेन्द्र एक तंबाकू गोदाम में मुनीम है। उसकी 18 वर्षीय पुत्री दीक्षा का शव खून से लथपथ कमरे के अंदर मिला। घटना की जानकारी पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां देखा कि युवती का शव जमीन पर पड़ा है। उसके सिर के चीथड़े उड़ गए थे। चारो तरफ खून फैला था। कमरे की दीवार व छत तक खून के छींटे थे। पास में रखी डेसिंग टेबिल के शीशा टूटा था और खून लगा था। पुलिस को तमंचा बरामद हुआ है। घटना की जानकारी सीओ ने उच्चाधिकारियों को दी। फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने नमूने लिए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां परिवारीजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोली से मौत का मामला सामने आया है। तमंचा बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर और स्थिति साफ होगी। हर पहलू पर जांच की जा रही है। परिवारवाले आत्महत्या बता रहे है जो भी हो जांच की जा रही है।
इनसेट
दीक्षा पढ़ाई में थी अब्बल, नीट की कर रही थी तैयारी
कायमगंज।
पम्मी नगला में मृतका दीक्षा का एक छोटा भाई उदयप्रताप है। वह अकेली पुत्री थी। मृतका के परिजनों ने बताया वह नीट की तैयारी कर रही थी और इंटर में टापर रही है। मृतक की मां गांव की आशा है। वह कुछ दिन पहले ही आपरेशन कराकर आईं है। वह एक कमरे में लेटी थी0।
इनसेट
पुलिस के पास पहले आई मोबाइल फटने की सूचना
कायमगंज।
पम्पी नगला में छात्रा की मौत के मामले में पहले पुलिस को मोबाइल फटने से घायल होने की सूचना दी गई। इस पर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची लेकिन जब घर पर पहुंची तो तमंचा मिला। घटना को लेकर सवाल उठने लगे। युवती की मौत को लेकर पुलिस ने अलग तरीके से जांच शुरू की। घटना को लेकर पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों का आधार भी लेंगी। पुलिस ने घर के मोबाइल नंबर कलेक्ट किए गए है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct