Shamshabad news–जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय बना सफेद हाथी

Picsart 23 09 16 01 37 27 494

Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्राम बरई में नव निर्मित सार्वजनिक शौचालय सफेद हाथी बना । पिछले कई महीनो से बंद चल रहे सार्वजनिक शौचालय में अब सफाई कर्मचारी भी नही आता। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से जांच कर कर कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत गांव – गांव आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर खुले में शौच जाने की बजाय घर-घर शौचालय उपलब्ध करा रही है । शौचालय निर्माण के लिए सरकार हजारों लाखों रुपए पानी की तरह बहा रही है, के अलावा ग्रामीण स्तर पर एक सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कार्य ग्राम प्रधान तथा सचिव के माध्यम से करा रही , लेकिन भ्रष्टाचार के साए में जनप्रतिनिधि तथा सचिव सरकार के अरमानों का गला घोटते हुए घटिया निर्माण के तहत जहां एक ओर हजारों लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को सुविधाओं के नाम पर ठेका दिखा रहे हैं । इसका उदाहरण शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरई में देखने को मिला । यहां ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा हजारों लाखों की कीमत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया। इसके बावजूद भी ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है । बताया गया है सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होने के बाद कुछ समय तक ग्रामीणों को सुविधाये मिली बाद में भ्रष्टाचार के चलते इसे बंद कर दिया गया । जिससे अक्रोषित ग्रामीण महिलाएं तथा बच्चे एक बार फिर खुले में शौच जाने को मजबूर है । सरकार स्वच्छता अभियान के तहत आम लोगों को गंदगी से बचने के प्रयास कर रही है । क्योंकि गंदगी से ही बीमारियां होती है और बीमारियां कभी-कभी रौद्र रूप धारण कर लोगों की जान की दुश्मन बन जाती हैं । सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत हजारों लाखों रुपए की लागत से ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कर कराया । लेकिन आजकल ग्रामीणों की नजर में उक्त शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है । कुछ दिन तक यहां तैनात कर्मी भी आया। लेकिन जब से शौचालय में ताला डाला गया के बाद दर्शन नहीं हुए । ग्रामीणों का आरोप है सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया जिसका उदाहरण उक्त शौचालय है । दीवार पर लगे टाइल अपने आप छूट कर गिरने लगे है । अब्यबस्थाएं देखी जा रही है । गंदगी लोगो को संक्रामक बीमारियो का संकेत दे रही है। भ्रष्टाचार के तहत सार्वजनिक शौचालय के नाम पर रेत का महल बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से जांच कर कर कार्रवाई की मांग की है।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes