Shamshabad news –शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 11सितंबर 2023 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद तथा चिलसरा का निरीक्षण कर लापरवाह चिकित्सक तथा कर्मचारियों को कारण बताओ नोट जारी कर नाराजगी जाहिर की । जानकारी के अनुसार यूपी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। यहां तक की दबाओ के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने की कोशिश कर रही है । मगर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तथा कर्मचारी जो सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर आम जनमानस की सेवाओं से खिलबाढ़ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आम जनमानत का विश्वास लगभग उठता सा जा रहा है। सरकार आम जनमानस को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़कर उन्हें बेहतर निशुल्क सेवाएं प्रदान करने की कोशिश कर रही बही स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से गरीब मजदूर किसान प्राइवेट नर्सिंगहोम के चिकित्सकों की शरण में जाने को मजबूर है। इसका उदाहरण भी देखा गया रविवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद एवं शमशाबाद के नोडल अधिकारी डॉ उमेश चंद्र वर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की हकीकत को जानने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान खामियां ही खामियां मिली । जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के पेंच कसते हुए शासन की मानसा के अनुरूप कार्य करने के आदेश दिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद एब शमसाबाद के नोडल अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थय केंद्र रोशनाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर तथा अन्य अभिलेख देखें साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय योगदान दें । उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सरकारी अभिलेखों के साथ-साथ उपस्थिति रजिस्टर भी देख यहां चिकित्सक तथा ए एन एम अनुपस्थित नही थी I उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्शाकर कारण बताओं नोटिस जारी किया I
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun