Shamshabad news –शमशाबाद/ फर्रुखाबाद जन्माष्टमी के पर्व पर आंधी पानी के बीच ठप्प हुई बिजली व्यवस्था रात के अंधेरे में मनाया गया भगवान लीलाधर का जन्म। भक्तो के जोरदार जयकारों के बीच गुंजायमान रहा वातावरण । भक्तो ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के उदघोष से प्रकट कीं अपनी भावनाऐं। हर्षोल्लास के बताबरण में मनाया जाने वाला जन्माष्टमी का पर्व हसी खुशी के माहौल में मनाए जाने के लिए सामाजिक स्तर पर जोरदार तैयारी की गई थी। महिलाओं तथा पुरुषों ने आस्था के अनुसार उपवास तथा व्रत धारण कर जोरदार तैयारी की थी। घर में मंदिर सजाए गए थे। भोग लगाने के लिए पकवान बनाए गए थे। भगवान कृष्ण के श्रृंगार को सजाने के लिए भक्तों द्वारा शमशाबाद बाजार में बड़े पैमाने पर खरीदारी की गई। प्रसाद के रूप में मिष्ठान तथा फलों को चढ़ाए जाने के लिए अच्छी खासी खरीदारी की गई थी। बताते हैं शमसाबाद नगर में फल विक्रेताओं द्वारा केला ₹50 प्रति किलो सेब ₹150 प्रति किलो विक्रय किया गया। इसके अलावा मिष्ठान किशमिश छुहारे ताल मखाने जिन्हे परचून की दुकानों पर खरीदा गया I लोगों ने घरों पर मेवा मिष्ठान बनाकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन को खुशियों के माहौल में मनाने की जोरदार तैयारिया की थी । घर-घर भगवान के मंदिर सजाए गए थे । लीलाधर को नए-नए कपड़ों में स्थापित किया गया था। ज्यों – ज्यों समय गुजरता गया। भक्तों के चेहरों पर खुशियां झलकती जा रही थी। धीरे-धीरे शाम हुई तो लोगों ने भगवान के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करना आरंभ कर दिया I पूजा अर्चना का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। 12:00 बजे के करीब भगवान लीलाधर का जन्म होने की खबर के बाद भक्तों द्वारा चारों ओर खुशियां मना कर पटाखे चलाए गए। साथ कई स्थानों के मंदिरों पर डीजे बजाकर जन्माष्टमी पर्व का आनंद लिया गया। सबसे बड़ी बात यह रही रात्रि 8:00 बजे के करीब अचानक आसमान में छाने वाले बादल जोर-जोर से बरसने लगे । आंधी का भी दौर शुरू हो गया । इसी दौरान बिजली गुल हो गई । लोगों का कहना था बिजली गुल होने के बाद फिर नहीं आई । सारी रात क्षेत्र अंधेरे के आगोश में डूबा रहा l भक्तो के अनुसार जिस तरह भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाने की तैयारिया की गई थी | इस हिसाब से भक्तगण सारी रात आनंद के सागर में गोते लगाते रहते, मगर प्राकृतिक आपदाओं के बीच बिजली व्यवस्था ठप्प हो जाने के कारण जन्माष्टमी पर्व का सारा आनंद किरकिरा हो गया । रिमझिम बरसात के कारण लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। यहां तक की मंदिरों में भक्तों की भीड़ ना के बराबर नजर आई । शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के करीब शमशाबाद विद्युत केंद्र के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की तो पता चला कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर 33000 की विद्युत लाइन का एक पोल डैमेज हो गया था। पोल ठीक करने के बाद क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई । भगवान कृष्ण के मंदिर में दीए जलाकर पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना कर घर परिवार समाज तथा देश में खुशहाली की कामनाएं की। शमशाबाद नगर में ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर तथा गुमटी महादेव मंदिर जहा भक्तों की भीड़ उमड़ती देखी। भक्तगण भगवान कन्हैया के जयकारे लगाते हुए पूजा अर्चना करते हुए नजर आए ,स्वामी सर्वानंद मंदिर शमशाबाद में भी भक्तों की भीड़ को पूजा अर्चना करते हुए देखा गया। मध्य रात्रि के करीब भगवान लीलाधर के जयकारों के बीच भक्तगणों को जन्माष्टमी पर्व का जश्न मानते हुए देखा गया।
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct