Kaimganj news – घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव टिंलिया मजरा मुडौल में जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने तम्बाकू व्यापारी समेत उनके परिवार पर हमला कर दिया।, जिसमें पांच लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने तम्बाकू व्यापारी की तहरीर पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों के खिलाफ बलबा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की रात आठ बजे नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी तम्बाकू व्यापारी साबिर अली क्षेत्र के गांव टिलिया स्थित अपनी जगह पर गए थे। वहां गांव के ही डाल सिंह, तुलाराम, बालकराम पुत्रगण कालीचरन, वेदराम, बीरपाल, लज्जाराम, जवाहर पुत्रगण रतन सिंह, मदनपाल पुत्र वेदराम, ब्रजकिशोर, बालेश, मनोज पुत्रगण लज्जाराम, हरिओम, ज्वाला, ललई पुत्रगण वीरपाल अवैध रूप से कब्जा कर नींव खोद रहे थे। आरोप है कि जब साबिर ने मना किया तो आरोपी हमलावर हो गए और लाठी डंडो से जमकर मारपीट की। तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच हमलावरों ने साबिर अली के पुत्र अनवर हुसैन, सरवर हुसैन के अलावा मोहम्मद सारिक, मोहम्मद आफताब, अलीशान को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर पीड़ित जान बचाकर भागे । उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित साबिर की तहरीर पर उक्त हमलावरों के खिलाफ बलबा, गाली गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct