Kaimganj news –बाढ़ प्रभावित गांव प्रीतम नगला के पास गड्ढे में भरे पानी में डूब कर हुई मजदूर की मौत

Picsart 23 08 22 17 24 08 443

Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अगस्त 2023

कपिल थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव प्रीतम नगला मजरा मंसूर नगर में एक मजदूर की मौत से जुड़ी दुखद घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल दिखाई दे रहा है मिली जानकारी के अनुसार गांव के पास इसी गांव के निवासी जितेन्द्र (24) पुत्र टोड़ी मंगलवार की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

जब वह गांव की पुलिया के आगे पहुंचे ही थे। तभी उसका पांव गड्ढे भरे बाढ़ के पानी में चला गया। गड्ढा काफी गहरा था। मजदूर ने मदद की पुकार लगाई लेकिन उस वक्त आसपास कोई न होने पर वह डूब गया ,और उसकी सांसे थम गई। उधर से निकलते राहगीरों ने शव को उतराते देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी । दुखद घटना पर कोहराम मच गया। कंपिल व कायमगंज बार्डर का गांव होने के कारण कोतवाली कायमगंज व कंपिल पुलिस मौके पर पहुंची।

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

खोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौत पर मृतक की मां तारावती, भाई सर्वेश, धर्मेन्द्र का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। उसके दो बहने है ।उनकी शादी हो चुकी है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। कंपिल पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट:-
*बाढ़ के समय, अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे, दे रहे मौत को दावत*
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 22 अगस्त
प्रीतमनगला गांव के पास जिस गड्ढे में डूब कर मजदूर की मौत हुई है। वह गड्ढा अवैघ मिट्टी खनन का बताया जा रहा है। क्षेत्र में खनन करने से कई जगह गड्ढे बन गए है। जिससे चलते लोगो की जान जोखिम में बनी हुई है। धन कमाने की लालसा से खनन माफियाओं द्वारा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार अपने हिसाब से खुलेआम किया जाता रहा है। जिसका सिलसिला आज तक जारी है। कभी तेजी के साथ तो कभी कुछ धीमी गति से यह अवैध कारोबार होता रहता है। इसके पीछे का कारण समय-समय पर मीडिया द्वारा उजागर भी किया जाता रहा। लेकिन प्रशासन तथा पुलिस की मेहरबानी से माफिया फल फूल रहे हैं। उसी का नतीजा ,आज बन चुके बड़े-बड़े गड्ढे बरसात अथवा बाढ़ के पानी से भरने के कारण लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। यदि अब भी गड्ढों की पहचान कर, उन्हें भी पहचाना जाए जिन लोगों ने यह गड्ढे अवैध मिट्टी खनन कर तैयार किए हैं। और उन पर सही ढंग से कार्यवाही की जाए , तो भी भविष्य में खनन करने से पहले माफिया कुछ तो जरूर सोचेंगे ।लेकिन ऐसा होना क्या संभव है, इस अनुत्तरित प्रश्न का उत्तर आखिर कौन देगा?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes