Kaimganj news – जिस कानूनगो के रिश्वती कारनामे का वीडियो हुआ था वायरल , फिलहाल उसका बदल दिया गया तैनाती क्षेत्र, रोशनाबाद क्षेत्र के इस कानूनगो के कारनामे के दिए गए जांच के आदेश
– नहीं है यह कोई पहला मामला ,इससे पहले भी रिश्वतखोरी के दो और वीडियो हो चुके हैं वायरल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अगस्त 2023
कायमगंज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की समय-समय पर वायरल होते रहे वीडियो के माध्यम से पोल खुलती रही है। लेकिन रिश्वती कर्मचारी अपनी हरकत से बाज कहां आने वाले हैं ।

भले इसका कारण समय से किसी सख्त कार्यवाही का ना होना बताया जा रहा हो या फिर प्रशासनिक ढिलाई ,कुछ भी हो । लेकिन रिश्वत का बोलबाला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका ताजा उदाहरण फिर एक बार सामने आ रहा है – जिसमें रोशनाबाद में तैनात कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। एसडीएम ने क्षेत्र से कानूनगो को हटा दिया है। वही विभागीय जांच के निर्देश दिए गए है। इससे पहले भी तहसील के दो कर्मचारियों के वीडियो वायरल हो चुके है। तहसील में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,। जिसमें रोशनाबाद में तैनात कानूनगो अपने हाथो से पांच -पांच सौ रुपए के नोट गिनते वीडियो में नजर आ रहे है। वही वह किसी व्यक्ति से बातचीत भी कर रहे है। डीएम ने वीडियो का संज्ञान लिया है। इस संबंध में एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। जांच कराई गई। यह वीडियो सात -आठ माह पुराना है। यह कैसे वायरल हुआ और कहां से वायरल हुआ। यह जानकारी नहीं है। कानूनगो को क्षेत्र से हटा दिया गया है। विभागीय कार्यवाही की जा रही है। यहां बता दें कि इससे पहले भी तहसील के दो कर्मचारियों के रिश्वतखोरी के वीडियो वायरल हो चुके है।
जिसमें दोनो कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई थी। तहसील से जुड़ा रिश्वतखोरी का यह तीसरा मामला है।
इनसेट:-
*रिश्वतखोरी की शिकायतें आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसरों पर भी पहले से ही होती रही है*
कायमगंज / फर्रुखाबाद 22अगस्त
तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पहले से ही रिश्वतखोरी की शिकायतें प्राय: आए हुए फरियादी करते रहे हैं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से विरासत दर्ज कराने के लिए, पैमाइश ,आपसी दायर बंटवारा ,मेड़बंदी आदि मामलों में ली जाने वाली या ली गई अथवा रिश्वत की मांग से जुड़ी शिकायतें आती रही हैं ।फरियादियों द्वारा की जाने वाली शिकायतों को यदि प्रशासन गंभीरता से लेता तो शायद जन सामान्य को जो रिश्वतखोरी से तंग आ चुका है, इस तरह वीडियो बनाकर वायरल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। यदि वास्तव में प्रशासन इस ओर गंभीरता का परिचय देते हुए कुछ ठोस उपाय करें ,तो रिश्वतखोरी पर बहुत कुछ विराम लग सकता है।
शायद ऐसा न होने से ही रिश्वतखोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका उदाहरण कभी-कभी वायरल वीडियो बन जाते हैं। लेकिन इससे कहीं अधिक यह काम तहसील कर्मियों द्वारा हर रोज किया जाता है। अगर इसकी पूरी कोशिश के साथ निगरानी की जाए तो रिश्वतखोरों की मंसा पर पानी फिर सकता है। साथ ही रिश्वत पर भी लगाम लग सकती है। लेकिन प्रशासन तब कोई कदम उठाता है जब वीडियो ही वायरल होता है। सामान्य शिकायत पर तो केवल औपचारिकता का निर्वाह करके बस उसे यूं ही रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep