kampil news –बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों को सता रहा जहरीले जीवो का भय

Picsart 23 08 18 20 16 35 652

Kampil news- पानी भरने के कारण घर वार छोड़ खेतों में ऊंची जगह या सड़क के किनारे बनाई झोपड़ियों में रोशनी तक की व्यवस्था नहीं, अन्य सुविधाओं की बात तो अब केवल सपना है-
कंपिल / फर्रुखाबाद 18 अगस्त 2023
गंगा के लगातार बढ़ते जल स्तर से बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा।

 

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

बाढ़ के पानी ने खेत खलियानों को अपनी गोद में समेटने के बाद लोगों के आशियानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। लोग गांव छोड़कर सड़क किनारे रहने को मजबूर हो गए हैं। बिना छत के खुले में अपनी जिंदगी बिता रहे। लोगों के लिए यह समय मुसीबत भरा है। जहां एक ओर पूरी दुनिया आधुनिक सुविधाओं में जीवन यापन कर रही है। वही बाढ़ पीडितों के लिए रात में रोशनी तक नहीं है। किसी समय भी जहरीले कीड़े के काटने का डर भी लगातार बना हुआ है। किसी भी समय इनके खेलने वाले छोटे-छोटे बच्चे बाढ़ की गोद में समा सकते है। अनहोनी की आशंका बनी हुई है। हर तरफ पानी ही पानी होने की वजह से जानवरों के लिए चारे की भीषण किल्लत हो गई है,। जिसका शासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा राहत सामग्री बांटी जा रही है। लेकिन इतनी कम मात्रा में बांटी जा रही कि वह राहत सामग्री ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इस समय क्षेत्र के लगभग 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। कारव, पथरामई, जाटी, शेखपुर, शाहीपुर, गंगपुर, सींघनपुर आदि गांवों में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर रखा है। कुछ लोग जैसे तैसे नाव के सहारे आते हैं और हफ्ते भर का राशन लेकर चले जाते हैं। भरे हुए पानी में लगातार बीमारियां भी पैर पसारने लगी है। कस्बे के कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर दवाइयों का वितरण भी किया है। जो सराहनीय कदम है। अभी इस तरह की मानवीय सहायता की और जरूरत है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes