Kaimganj news–बाढ़ के कारण किसानों के सामने खड़ी है तमाम चुनौतियां ,पकी फसल सुरक्षित करने में भी आ रही भारी परेशानी

Picsart 23 08 17 18 22 51 338

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद अगस्त17 2023
गंगा नदी के तराई क्षेत्र में चारों तरफ सैलाब का पानी नजर आ रहा है। ऐसे में जगह की कमी के कारण मक्का आदि की पकी फसल को सुखाने तथा सुरक्षित रखने के लिए भी परेशानी दिखाई देने लगी है।ऐशी स्थिति में कायमगंज क्षेत्र से सटे गांव में बाढ़ का पानी आने से किसान मुसीबत में पड़ गए है,।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

जिसकी मक्का कट चुकी थी। वह अब सुखाने का इंतजाम कर रहे थे। तब तक बाढ़ का पानी आने से उनकी चिंता बढ़ गयी। वह अपनी मक्का रोड पर लाकर सुखा रहे है। काफी ग्रामीणों की मक्का खेतों में पकी खड़ी है। ग्रामीणों का कहना है यदि बाढ़ का पानी भरा रहा तो फसल नष्ट हो जाएगी। वह कही के नहीं रहेगे। जैसे तैसे उन्होंने कर्ज लेकर मक्का की फसल बोई थी। सोचा था सहालग में बेटी के हाथ पीले करेंगे। अब वह चिंता में है। जब फसल ही नहीं होगी तो कैसे बेटी का विवाह कर पाएगे। इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई ,गृहस्थी का खर्चा ,कर्ज की अदायगी, बच्चों की शिक्षा, भोजन व्यवस्था, कपड़े आदि का इंतजाम, जब फसल ही खत्म हो जाएगी तो भला किसान कैसे कर पाएगा? जैसी जिंदगी की उलझनों में पड़ा हुआ बाढ़ पीड़ित किसान रात – दिन यही सोच कर परेशान होने लगा है।
(2)
छत से गिरी मासूम हालत गंभीर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 अगस्त
कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी अमित की तीन वर्षीय पुत्री अनवी छत से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल मासूम बेटी का उपचार समाचार लिखे जाने तक जारी था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

KARNATAKA

karnatak news बेंगलुरु में नवजात की मौत का मामला: फैक्ट्री परिसर में जन्म के बाद मिली बच्चे की लाश, युवती हिरासत में

Karnatak news -सामाजिक दबाव और भय के एंगल से जांच -फैक्ट्री के शौचालय में हुई[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मकू नगला में पुरानी रंजिश भड़की: लाठी-डंडों से हमला, देवर-भाभी गंभीर—पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news -शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला, बीच-बचाव में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का ‘शॉर्ट सर्किट’: 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, जिंदा जला युवक

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की लापरवाही ने उजाड़ा घर; मासूम के सिर से उठा पिता[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ संकिसा: जहां भगवान बुद्ध उतरे थे स्वर्ग से धरती पर, आस्था और इतिहास का है अद्भुत संगम

Farrukhabad news -फर्रुखाबाद जनपद में स्थित संकिसा, बौद्ध धर्म के आठ प्रमुख तीर्थों में शामिल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कोतवाली में मची भगदड़: बिजली के तारों ने उगली आग, राख होने से बचा महिला परामर्श केंद्र

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली परिसर शुक्रवार की शाम उस वक्त छावनी के बजाय ‘अखाड़ा’[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय मजदूर गिरा, गंभीर

Farrukhabad news-कंपिल निवासी युवक कानपुर जाने के लिए चढ़ा था ट्रेन पर, संतुलन बिगड़ने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes