Kaimganj news –वास्तविक पीड़ितों को नज़रंदाज कर ग्राम प्रधान अपने ही समर्थकों को दे रहे मदद

Picsart 23 08 17 18 23 58 979

Kaimganj news- तहसील पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए आवाज बुलंद की
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 अगस्त 2023
आपदा के समय भी ग्राम प्रधान वोटों की राजनीति के चश्मे से राहत सामग्री भी संभवत: बांट रहे हैं। इसीलिए तराई क्षेत्र में बसे बाढ़ प्रभावित गांव हुसैनपुर तराई के जरूरतमंद आज बडी संख्या में कायमगंज तहसील पहुंचे। उनका सीधा आरोप था कि ग्राम प्रधान अपने चहेतों पर मेहरबान हैं और बाकी बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। पीड़ितों ने प्रधान द्वारा किए जा रहे कार्य को पक्षपात पूर्ण बताते हुए राहत सामग्री सीधे उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

ब्लाक शमसाबाद क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई के रहने वाले एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण तहसील पहुंचे। जहां तहसीलदार को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। ग्रामीणों ने कहा कि हुसैनपुर तराई में जो बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई है। उसमें धांधली की जा रही है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया और कहा चेहरे देखकर अपने चहेतो को राहत सामग्री दी जा रही है। जबकि इसके असल हक़दार परेशान है। ग्रामीणों का तर्क था कि बाढ़ के प्रकोप से सभी प्रभावित है। ऐसे में प्रधान का रवैया बेहद परेशान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे काफी लोग है। जिनको राहत सामग्री नहीं मिली है। उन्होंने मांग की , कि चिन्ह्रित कराकर राहत सामग्री दी जाए। इस दौरान ग्रामीण महावीर, मदनालाल, श्याम सिंह, शिवकुमार, जयसरन, राधेश्याम, चरन सिंह, अहलेस, बंटू, प्रहलाद, अमर सिंह, मैकूलाल, जयवीर, पुश्पेंद्र, शेरसिंह सुरजीत, ग्रीश, ताराबाबू, अरविन्द्र, अखिलेश, रामलडै़ते, शंभूदयाल, सर्वेश सहित एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes