Kaimganj news –बाढ़ की विभीषिका का तांडव जारी-गांव मऊरशीदाबाद के निचले भाग बूढी गंगा पुल तक सैलाब का पानी भरने लगा हिलोरें

Picsart 23 08 17 18 06 57 455

Kaimganj news – बेघर हो रहे ग्रामीण सड़क मार्ग के दोनों सिरों पर अस्थाई आवास बनाकर रहने को मजबूर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 अगस्त 2023
बाढ़ की विभीषिका का तांडव लगातार जारी है। जिसका भयाभय मंजर ग्रामीणों के लिए बेहद परेशानियां खड़ी करता जा रहा है।

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

हालात अब लगातार बिगडते जा रहे है। रौद्र रूप ले चुकी बाढ़ की धारा
अब गांव मऊरशीदाबाद बुढिया पुल तक पहुंच चुकी है।गंगा के किनारे बसे दर्जनो गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है। हालात को देखते हुए बाढ़ पीड़ित रोड के किनारे अपने आशियाना बनाने लगे है।
नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी से ब्लाक कायमगंज क्षेत्र से सटे गांव में हलचल मच गई है।, जिस तरीके से बाढ़ के पानी में तीब्रता देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही पानी गांव से घरों तक पहुंच जाएगा। बाढ़ के पानी को देखते हुए ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिए है। बीते दिनों गांव महमदीपुर, सिनौली, चौखड़िया, भजीनगला, महादेवपुर, पंक्षी नगला के अलावा कायमगंज से सटे गांव मऊरशीदाबाद के पास बुढिया पुल के समीप व खेतों में पानी भर गया है। यह सभी गांव बाढ़ के पानी से घिरे है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से पानी में तीब्रता देखी जा रही है। इससे लगता है जल्द ही पानी गांव में आ जाएगा। गांव के पास बाढ़ का पानी आने से बाढ़ पीड़ितों का जनजीवन प्रभावित है। कई गांव में ग्रामीणों के शौचालय सही न होने से खेतों में शौच क्रिया के लिए जाते थे। लेकिन अब खेतों में पानी भरा होने से शौचक्रिया की दिक्कत आ रही है। वह अब गांव से बाहर निकल रोड पर जा रहे है। बाढ़ को देखते हुए वह भूसा एवं उपले व अन्य जरूरी सामान सुरक्षित करने में लगे है। ग्रामीणों का कहना है पानी कब बढ़ जाए। इसलिए पहले से ही सड़क के किनारे मोमिया तानकर रहने लायक बनाना शुरू कर दिया है। अब ग्रामीणों पशुओं काे लेकर काफी चिन्तित हैं। बाढ़ में जानवरों को कैसे सुरक्षित रखा जाए और कहां से उनके लिए चारे की व्यवस्था की जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes