Farrukhabad news –एआरटीओ की मिलीभगत से फर्राटे से फर्राटे भर रही डबल डेकर बसे
* डबल डेकर बसो से कोई ना कोई हो जाता है हादसा..?
नवाबगंज/फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनापुर -फर्रुखाबाद से होते हुए दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस चालक ने ट्रैक्टर में कट मार दिया और बस एकाएक पलट गई जिससे उसमें सवार करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो जिसमें से 3 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंझना मार्ग पर गांव नगला जोधा के समीप आईआरटीसी कंपनी अभय ट्रैवल्स की प्राइवेट डबल डेकर बस बीते रात पलट गई,जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में 40 सवारियां थीं,बस जैनापुर थाना राजेपुर से स्टार्ट होकर फुटकर में सवारियां भर्ती हुई दिल्ली के लिए जा रही थी।
तभी रास्ते में कि तभी नवाबगंज मंजना रोड पर गांव नगला जोधा तथा जाफर नगर जाने वाले मार्ग के बीच में बस एक ट्रैक्टर से टकराई जिससे ट्रैक्टर भी खंड में जा गिरा और 40 सवारियों से भरी हुई बस भी पलट गई।
जैसे ही बस पलटी एकदम कोहराम मच गया तब आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और थाना पुलिस को सूचना दी गई बस पलटने की सूचना पर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा भारी पुलिस बल लेकर के घटनास्थल पर पहुंचे और बस में चीख-पुकार कर रहे घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकवाया और थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बस पलटने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी एवं एंबुलेंस 108 को सूचना दी सूचना पाकर तीन-चार एंबुलेंस गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को सीएचसी नवाबगंज भेजा।
जहां दर्जनों घायलों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया व सूचना डॉक्टरों को दी गई लेकिन लगभग 1 घंटे बाद अस्पताल में पहुंचे डॉक्टरों ने मरीजों को प्राथमिक उपचार देना शुरू किया, 3 गंभीर मरीजों को लोहिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष की सूचना क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने थानाध्यक्ष को एहतियात बरतने के निर्देश दिए बस की सवारियों के सामान की सुरक्षा करना पुलिस का कर्तव्य किसी भी हाल में किसी सवारी का कोई सामान चोरी ना होने पाए निर्देश थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को क्षेत्राधिकारी ने दिए 1 घंटे बाद एसडीएम कायमगंज यदुवंशी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया तभी थाना पुलिस ने एक जेसीबी तथा एक क्रेन हाइड्रा बुलवाया काफी देर मशक्कत करने के बाद भी बस को क्रेन हाइड्रा नहीं हटा सका तब जेसीबी से बस को नीचे रोड किनारे करवाया तथा आवागमन शुरू कराया।
बस पलटने के लगभग 1 घंटे तक रोड हो गया और लंबा जाम लग गया एकदम हाथ पैर फूल गए घायलों में अर्चना पत्नी राम 30 वर्ष प्रतिज्ञा पुत्री रामू 7 वर्ष छोटू पुत्र रामू 6 वर्ष निवासी नयागांव थाना राजेपुर इब्राहिम पुत्र श्री गफूर शहनाज पत्नी पत्नी अब्राहिम फरहान पुत्र इब्राहिम निवासी कमालगंज रेलवे स्टेशन के पास नन्नू पुत्र किशनपाल निवासी नयागांव थाना राजेपुर अर्चना पत्नी अजय पाल निवासी सउदिया सांडी हरदोई मोहित कुमार पांडे पुत्र राजेंद्र सिंह पांडे निवासी ग्राम ललई थाना कायमगंज मुन्ना पुत्र हरिराम कल्याण पत्नी मुन्नी निवासी नयागांव थाना राजेपुर जमील पुत्र फकीरे ग्राम सलोनी हरदोई इटोरा से बैठे थे आयरन पुत्र रियान ईरान पुत्र रियान यासमीन पुत्री रियान ग्राम सलोनी थाना पाली जनपद हरदोई कमला देवी पत्नी शिवरतन निवासी ग्राम भावना थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद सुरजीत पुत्र रामपाल ग्राम पकौड़े जलालाबाद सभी सवारियां सीएससी नवाबगंज भर्ती कराई नहीं बस के चालक परिचालक भी घायल अवस्था में भर्ती कराए गए वही बस के चालक परिचालक मौका मिलते ही सीएससी से फरार हो गए जिनको पुलिस काफी देर तक खोजबीन करती रही लेकिन कोई अता पता नहीं चला जो सवारिया कम चोटिल थी वह अस्पताल से छुट्टी करा कर अपने सामान के लिए बस के आसपास भटकते रहे काफी देर बाद थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने सवारियों के सामान को निकालकर उनके सुपुर्द किया जिसमें कई सवारियों का काफी कीमती सामान थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार पुलिस की कार्यशैली से सवारियों के चेहरे खिल उठे जिस पर थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct