Kaimganj news –सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में होंगे सीजेरियन आपरेशन

Picsart 23 07 29 20 16 43 209

Kaimganj news-सीएमओ ने देखी ओटी, कमी मिलने पर दिए निर्देश, सर्जन का हुआ अनुबंध
कायमगंज। फर्रुखाबाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय के बाद सीजेरियन आपरेशन होने की बात कही गई है। इसको लेकर आज सीएमओ ने अस्पताल की ओटी का निरीक्षण किया। कमी मिलने पर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया सर्जन का अनुबंध हो गया है। जल्द ही सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
शनिवार को सीएमओ डा. अवनेन्द्र कुमार अचानक सीएचसी पहुंचे। जहां स्वास्थ कर्मियों में हडकंप मच गया। सबसे पहले वह महिला वार्ड की तरफ ऊपरी मंजिल में बनी ओटी में पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाए देखी। साफ सफाई के अलावा अन्य ओटी से जुडी जरूरी चीजो को लेकर अधीक्षक डा. विपिन कुमार को निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया काफी समय से यहां आपरेशन की व्यवस्था नहीं थी। इस व्यवस्था को सही करने के लिए सर्जन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही यहां आपरेशन शुरू होगे। अभी तक अस्पताल में प्रसव के दौरान आपरेशन की स्थिति होने पर प्रसूताओं को रेफर कर दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, और यही आपरेशन होगे। उसके बाद सीएमओ सीएचसी की छत पर पहुंचे। जहां खराब पड़े सोलर प्लांट को देखा। उसको सही कराने की बात कही। उन्होंने कहा इससे सीएचसी को सोलर से भी आपूर्ति मिल सके। उसके बाद वह अधीक्षक कक्ष पहुंचे। जहां उपस्थित रजिस्टर व अन्य अभिलेख चेक किए। सीएमओं ने बताया कि सीएचसी में कमियो को लेकर अधीक्षक को निर्देशित किया है। सर्जन का अनुबंध कर लिया गया है। सीजेरियन आपरेशन के लिए सर्जन व उनकी टीम जल्द ही अपना कार्य शुरू करेगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को ऑपरेशन से संबंधित कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes