Kaimganj news-बाढ़ ग्रस्त गांव में एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा, देखे हालात
कायमगंज। फर्रुखाबाद
एसडीएम यदुवंश कुमार ने बाढ़ग्रस्त गांव बसोला के मजरा मुंशी नगला में जायजा लिया। जहां लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को गांव में नाव चलाने के लिए निर्देशित किया। बाढ़ प्रभावित गांव गुटैटी दक्षिण में भी एसडीएम सीओ सोहराव आलम के साथ पहुंचे। जहां स्वास्थ कर्मियों द्वारा कैंप लगाया गया। वहां अपनी मौजूदगी में 34 लोगो को दवा वितरित कराई। फार्माशिस्ट विजय यादव ने बताया बाढ़ क्षेत्र में खुजली का प्रकोप बढ रहा है। दवाईयां दी गई है। एसडीएम ने बताया कि चौरा बाढ़ के पानी में संकेतन निशान लगाने के लिए पीडब्लूडी के एक्सईएन से वार्ता की गई है। जल्द ही सड़क के दोनो मुख्य मार्गो पर संकेतन चिन्ह लगाए जाएगे।
(2)
कंपिल क्षेत्र के इकलहरा में बाढ़ से हालात खराब, घिरे है पानी से कई घर
कंपिल / फर्रुखाबाद
नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव इकलहरा में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे है। गांव में पानी पहुंचने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इससे ग्रामीण परेशान है। नीचे बाढ़ का पानी और आसमान में तेज धूप से बुरा हाल है। ग्रामीणों को डर है कही संक्रमक रोग न फैल जाए। गांव के मार्ग पर पानी चल रहा है। कई घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मदद के लिए आगे आना चाहिए।
(3)
गलत नामजदगी पर वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने गांव के ही सात लोगो के खिलाफ पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने, धमकी समेत कई आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट ने आधा दर्जन लोगो को दोषी नहीं पाया। एस आई शिवकुमार ने बताया कि गलत नामजदगी पर वादी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
(4)
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई बहिन गंभीर घायल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई, बहन गंभीर घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव श्यामनगर निवासी नीलेश अपनी बड़ी बहन को बाइक से दवा दिलाने गाँव ग्यूरिया जा रहा था। रास्ते में पहलवान नगला के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी,। जिसमें बाइक सवार नीलेश व बहिन शशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोंनो को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct