Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 20 जुलाई 2023 शमशाबाद की गंगा कटरी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी बाढ़ के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घरेलू व्यवस्थाओं सहित आवागमन सब कुछ प्रभावित हो रहा है। इस समय बाढ़ से घिरे लोगों को वास्तव में हर तरह की परेशानी का एहसास हो रहा है । ऐसे में बाढ़ की विभीषिका काफी भयावह हालत में दिखाई दे रही है। पीड़ित लोग प्रशासनिक सहायता के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी लोगों तथा संस्थाओं से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन फिलहाल कोई भी मदद उस स्थिति में नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को पूरी तरह संतोष हो सके। आज गुरुवार को उपजिलाधिकारी कायमगंज ने गंगा कटरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। तथा मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने कहा कि ढाई घाट शमशाबाद- शाहजहांपुर मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। आने जाने की व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी कायमगंज का कहना था कि जहां बाढ़ का सैलाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मुश्किल का बना हुआ है। वंहा आने जाने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ क्षेत्र में आने जाने के लिए लोगों को नाव उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया अब तक 18 नावे उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र समोचीपुर चितार में 6 नाव, गडियां हैबतपुर में तीन , अजीजाबाद में 3 ,फरीदपुर मंगली पुर में दो नावे उपलब्ध कराई गई, के अलावा जिन गांव में बाढ़ की स्थिति विकराल है। वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया 6 राहत शिविर बनाए गए हैं। जहां बाढ़ पीड़ितों को प्रशासनिक स्तर पर उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी कायमगंज ने यह भी बताया कि राहत सामग्री संबंधी सूचना उच्च अधिकारियों को 1 दिन पूर्व ही प्रेषित की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ चल रही है। जहां -जहां लोगों को तकलीफ है ,उसी से संबंधित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया राहत संबंधी अभियान के तहत अति शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी । जिलाधिकारी ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद स्वीकार किया कि क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। किंतु जहां तक और जैसे हो सका आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct