Kaimganj news –खाई बाढ़ सटोरिया गिरफ्तार

Picsart 23 07 17 12 36 28 919

Kaimganj news–कायमगंज /फर्रुखाबाद 17 जुलाई 2023
मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी तथा उप निरीक्षक राजकुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ मोहल्ला चिलाका में अच्छन खां ट्यूबेल के पास घेराबंदी करके एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश पुत्र मोतीलाल निवासी मोहल्ला चिलाका थाना व कस्बा कायमगंज बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जामा तलाशी के दौरान तथा पूछताछ में उसने अपना जुर्म सट्टा कारोबार की खाई बाड़ी करना कबूला ।अभियुक्त के पास से ₹550 नकद एक पेन, सट्टा पर्ची तथा कार्बन कॉपी बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सार्वजनिक जुआ अधिनियम (13 जी एक्ट ) के अंतर्गत चालान कर दिया।

 

इनसेट–
दबंगों ने मारपीट कर तोड़ा युवक का हाथ
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 जुलाई 2023
केवल अपना रुतबा ग़ालिब करने के लिए कुछ लोगों की बात – बात में झगड़ा करने की आदत सी बन जाती है । हालांकि यहआदत गांव या समाज के लिए अच्छी नहीं होती। किंतु फिर भी ऐसे लोग कानून से बेपरवाह होकर अपनी हरकतें करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला आज उस समय प्रकाश में आया। जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर पूरब, निवासी राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम ने लिखित तहरीर देकर अपने ही गांव के निवासी दबंग विपिन, श्रीकृष्ण, बाबूराम के विरुद्ध शिकायत करते हुए कहा कि वह अपने खेत से वापस लौट रहा था। उसी समय इन दबंगों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। आरोप है कि उसके बाएं हाथ में जोर से डंडा मार दिया। जिससे उसके हाथ की हड्डी फैक्चर हो गई। पीड़ित का कहना है कि इन दबंगों ने इससे पहले भी इसी तरह मारपीट करके उसके चाचा के बेटे का हाथ तोड़ दिया था। आए दिन इनकी बेजा हरकतों से पीड़ित का परिवार काफी परेशान है। उसने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस प्रकरण में तीनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 325 के अंतर्गत मामला दर्ज कर पीड़ित को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes