Kaimganj news अधेड़ का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला घटना से परिवार में कोहराम मचा

Picsart 23 06 30 19 43 21 647

Kaimganj news -पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की जांच, शव को भेजा पोस्टमार्टम
कायमगंज। फर्रुखाबाद 30 जून 2023
अधेड़ का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर के मजरा इनायतनगर निवासी कैलाश चंद्र शाक्य (55) पुत्र रामस्वरूप वाहन चालक थे। अभी हाल ही में उनके पुत्रों ने उन्हे ईरिक्शा खरीद कर दिया था। शुक्रवार की शाम गांव का युवक सूरज उनके घर ईरिक्शा लेने के लिए आया। उसने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई नहीं बोला। इस पर वह अंदर कमरे में पहुंचा। जहां देखा कैलाश का शव पंखे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका था। वह अवाक रह गया और चीख पड़ा। उसने आसपास के लोगो को जानकारी दी। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर कस्बा चैकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र विशाल व गौतम ने पुलिस को बताया वह आम के बाग में थे। उसे जानकारी मिली तो वह पहुंचा। चैकी प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने फोटोग्राफी के साथ सेंपल लिए। उसके बाद शव को ग्रामीणों की मदद से फांसी के फंदे से उतारा गया। पुत्रों ने बताया कि उनकी मां का 15 साल पहले निधन हो गया था। उसके बाद से उनके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह उदास रहते है। पेशे से वह चालक थे। लोगो ने बताया मृतक के तीन पुत्र है जिसमें सबसे बड़ा पुत्र अजब सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। जबकि गौतम व विशाल उसके साथ घर पर रही रहते थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया।

बांक्षित अपराधी तमंचा समेत गिरफ्तार
कंपिल। फर्रुखाबाद 30 जून 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मंसूरनगर निवासी मनोज को थाना पुलिस ने 12 बोर तमंचा व एक कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपित आवकारी अधिनियम के एक मुकदमें में बांछित है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes