Kaimganj news मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षिका की हुई दुखद मौत

IMG 20230629 104216

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 29 जून 2023
कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव मीरपुर के पास दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई, जिससे बाइक पर सवार शिक्षिका उछल कर दूर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी रीता (22) पुत्री रामनिवास प्रजापति अपने रिश्तेदारी कटरा रहमत खां में दावत खाने गई थी। आज गुरुवार को वह वापस लौट रही थी। तभी मीरपुर के पास मोड़ पर दूसरे वाहन को बचाने में उनकी बाइक असंतुलित होकर दूसरे वाहन से उलझ गई।, जिसमें रीता गंभीर रूप घायल हो गई। परिजन अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतका प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी।
इनसेट
एक अन्य दुर्घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल कायमगंज। फर्रुखाबाद 29 जून 2023
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल हो गए। बताया गया कि क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी रुकसार अपनी पत्नी शमा व रिश्तेदार शमसाबाद निवासी इत्यिार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के यहां कंपिल जा रहे थे। कंपिल पेट्रोल पंप के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक समेत तीनों दूर जा गिरे और घायल हो गए। आसपास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया।
इनसेट:-
वहीं तीसरी मार्ग दुर्घटना में तीन लोग और हुए गंभीर रूप से घायल
कायमगंज। फर्रुखाबाद 29 जून 2023
तीसरी मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कंपिल क्षेत्र के गांव मनिकपुर निवासी सचिन, थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अटसैनी निवासी रामानंद, नगर कायमगंज से सटे गांव पितौरा निवासी रिंकू घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में तीनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes