Kampil Kaimganj news कंपिल की गौशाला का मामला, एडवांस तिथि डालकर भ्रमण दिखा गए पशु चिकित्सक ,शाहपुर गंगपुर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kampil Kaimganj news कायमगंज, फर्रुखाबाद

उपजिलाधिकारी ने कंपिल की गौशाला का निरीक्षण किया। जहां पाया गया गौशाला में एडवांस तिथि डालकर पशु चिकित्सक भ्रमण दिखा गए। इस दौरान उन्होंने भूसा व दाना रजिस्टर अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई।
बुधवार को एसडीएम यदुवंश कुमार ने शाहपुर गंगपुर गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गौपालक गयाराम, रामदास, कैलाश मौजूद नहीं मिले। एसडीएम को बताया गया वह लोग शादी में गए है। उन्हें बताया गया कि गौशाला में 6 गौपालक नियुक्त है। मवेशियों के इलाज आदि के संबंध में जब एसडीएम ने जानकारी की और पाया पशु चिकित्सक डा. राजनारायण मंगलवार की शाम को आए थे लेकिन निरीक्षण टिप्पणी एडवांस में 28 जून अंकित करके चले गए। जबकि बुधवार को पशुचिकित्सक नहीं आए। इस तरह पशु चिकित्सक द्वारा फर्जी तरीके से आगे की तिथि डालकर निरीक्षण टिप्पणी अंकित करने पर एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम को निरीक्षण में यह भी देखने को मिला कि मवेशियों को एक दो दिन से भूसा, दाना नहीं डाला गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौजूद गौपालकों को कठोर चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया कि सेक्रेटरी गौपालकों का उपस्थित रजिस्टर लेकर रविवार को चले गए थे। इस पर भी वह नाराज हुए। एसडीएम ने बताया कि मौके पर भूसा व दाना रजिस्टर सेक्रेटरी द्वारा अपडेट नहीं किया गया है। इस दौरान एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में मवेशियों को चारा व भूसा खिलाया। उन्होंने गौशाला में साफ सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes