Kaimganj news अस्पताल व्यवस्थाओं को सही कराने पहुंचे सीएमओ किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

Picsart 23 06 22 20 43 29 779

Kaimganj news –नए अधीक्षक को दिए दिशा निर्देश कहा 1 सप्ताह में कमियों को दूर कराएं

– लेवर रूम में लगवाए दो इन्र्वेटर

कायमगंज। फर्रुखाबाद 22 जून 2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में बिगड़ी व्यवस्थाए को सही कराने के लिए सीएमओ ने देर शाम अस्पताल पहुंचे। महिला वार्ड में उन्होंने टार्च की रोशनी में निरीक्षण किया ,और अपने सामने लेवर रूम में दो इन्र्वेटर लगवाए गए और अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए।
गुरुवार को सीएमओ डाक्टर आर्येन्द्र सिंह, डीसीपीएम डाक्टर रणविजय सिंह के साथ देर शाम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। जहां साफ सफाई व्यवस्था पर नजर डाली। इसके अलावा इमरजेंसी में मौजूद मरीजों से हाल-चाल लिए। उसके बाद वह महिला वार्ड की तरफ पहुंचे। जहां अंधेरा था। टार्च की रोशनी में उन्होंने लेवर रूम महिला वार्ड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अपनी मौजूदगी में दो इन्र्वेटर लगवाए। उन्होंने प्रसूताओं के लिए नाश्ता व भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इसके लिए टेंडर पास हो गया। उन्होंने कहा साफ सफाई होती रहनी चाहिए। जनरेटर के लिए डीजल उपलब्ध रहेगा। ताकि एक्सरे समेत अन्य व्यवस्थाए बाधित न हो। अस्पताल परिसर में आरओ पेयजल व्यवस्था कराई जाए,जिससे आने वाले मरीजों व तीमारदारों को साफ सुथरा पानी मिल सके। उन्होंने कहा समरसेविल पंप को सही कराए। उसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने मीडिया से अपील की एक सप्ताह का समय दे। ताकि सारी व्यवस्थाए सुचारू रूप से आपके सामने हो। यदि कोई कमी रहती है तो संज्ञान में आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes