Shamshabad news मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3 दर्जन मरीजों का पंजीकरण

Picsart 23 06 19 00 20 44 109

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 19 जून 2023 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3 दर्जन मरीजों का पंजीकरण।भीषण गर्मी के दौर में संक्रामक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों ने जांच कराकर जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त की। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक डॉ आशीष कुमार ने मरीजों से भीषण गर्मी के दौर में बचाव के टिप्स देते हुए कहा बचाव ही सर्वोत्तम इलाज है। लापरवाही मुश्किलों का कारण बन सकती है। जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद के आदेशानुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद डॉ शोभित शाक्य के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग मुख्यमंत्री आरोग्य वन स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 35 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श डॉ आशीष सिंह महिला चिकित्सक डॉक्टर कल्पना कटियार द्वारा दिया गया।चिकित्सक आशीष सिंह तथा महिला चिकित्सक कल्पना कटियार द्वारा मरीजों को आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। मुख्य मंत्री अरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को यह भी बताया गया वर्तमान समय में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। खान पान का विशेष ध्यान रखे गर्मी के मौसम में दुष्प्रभाव से बचे अन्यथा लापरवाही जान की दुश्मन बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा बचाव सर्वोत्तम इलाज अगर मौसम के दुष्प्रभावो का बचाव किया जाए तो शायद आपको किसी चिकित्सक के यहां जाने की जरूरत नहीं है। शिविर में आए मरीजों को आगाह करते हुए कहा मौसम के दुष्प्रभाव से खुद को बचाएं फिर भी कोई समस्या हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को अवश्य दिखाए। शिविर में मधुमेह की जांच लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार के द्वारा की गई।फार्मेसिस्ट वीरेंद्र राजपूत द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया। एनएम सोनिया देवी द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। आशा बहू कार्यकत्री मधु द्वारा अधिकाधिक महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लाया गया। वार्ड बॉय राजेश द्वारा राजकीय कार्य में सराहनीय योगदान किया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes