Shamshabad news शमशाबाद शमशाबाद 12 जून 2023। किसानों की पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिलामहा सचिव के नेतृत्व में किसानों की बैठक। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित शमसाबाद पुलिस को ज्ञापन देकर निस्तारण की मांग। शक्रुल्लापुर में ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण कराकर मुख्य मार्ग पर आवागमन आरंभ कराया जाए। रविवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के जिला महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में निजी आवास गंगा रोड जहा बैठक की गई बैठक में क्षेत्र से आए हुए किसानों ने भाग लेकर समस्याओं से जिला महासचिव को अवगत कराकर निस्तारण की मांग की। जिला महासचिव संजय गंगवार ने 5 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित शमशाबाद थाने के सिटी इंचार्ज राजेश गौतम को देकर निस्तारण की मांग की। समस्याओ में कहां गया कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर शकरुल्लापुर यहां कई वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है।अपूर्ण होने के कारण उक्त मार्ग का संचालन आरंभ नहीं कराया गया परिणाम आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण कराकर तत्काल चालू कराया जाए ढाई घाट शमशाबाद गंगा रोड जिसका निर्माण कार्य तो हो गया मगर सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ नहीं बनाया गया ,जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ज्ञापन के जरिए फुटपाथ बनाए जाने की मांग की भीषण गर्मी का दौर जारी है, ऐसे में हर कोई बेहाल है गर्मी से राहत पाने के लिए लोगो को कूलर पंखे का सहारा है लेकिन वर्तमान बिजली की अघोषित कटौती बवाल ए जान बनी हुई है। अघोषित कटौती समाप्त कर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की घटतौली को रोकने के लिए तमाम उपाय किए लेकिन अभी भी कहीं ना कहीं कोटेदार घटतौल के जरिए उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं। कोटेदारों के यहां पुरानी पद्धति देखी जा रही है ,जिसमें दो पलड़ो वाला तराजू और ईट पत्थर के बाट देखे जा रहे हैं।व्यवस्था में सुधार कर घटतौली करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। निचली गंगा नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़कर टेल तक पहुंचाया जाए क्योंकि निचली गंगा नहर के किनारे दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान हजारों बीघा फसलों की सिंचाई करते हैं। भीषण गर्मी के दौर में किसानों की फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। पानी टेल तक पहुंचाया जाए जिला महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में किसान नेताओं ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित पांच सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन देने जब शमशाबाद थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष मैजुद नहीं थे उनके स्थान पर सिटी इंचार्ज राजेश गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला महासचिव संजय गंगवार सलमान अहमद नन्हे लाल राजपूत नरेश चंद्र गंगवार कमलेश कुमार बाबूराम सहित कई किसान पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun