Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 10 जून 2023। यूपी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री का शमशाबाद में जोरदार स्वागत। भाजपा नेताओं ने 25 किलो की माला पहना कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने शमशाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सकरे मार्गों का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की। शनिवार को यूपी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद का काफिला शमशाबाद से निकला । जहा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता के आवास मोहल्ला दल मीर खा में उनका जोरदार स्वागत सत्कार कर माल्यार्पण किया गया। भाजपा नेताओं ने 25 किलो की माला पहनाकर उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही नगर पंचायत शमसाबाद की सीमा से सटे मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की। नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद की सीमा से सटे मार्गो के चौड़ीकरण तथा सुंदरीकरण कराए जाने की मांग में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र के सक्रिय मार्गों के चौड़ीकरण की मांग ब्लॉक प्रमुख ससुर एवं प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत ने की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता के साथ लोक निर्माण मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के जरिए शमशाबाद से चिलसरा मार्ग का चौड़ीकरण. शमशाबाद से इमादपुर कायमगंज मार्ग का चौड़ीकरण. बिरया डांडा बा कुआं खेड़ा खास से कायमगंज मार्ग का चौड़ीकरण. नीबलपुर से अलेपुर मार्ग का चौड़ीकरण. शमशाबाद बायपास मार्ग मंडी समित शमसाबाद से पलिया होते हुए ढाई घाट मार्ग सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कहा कि अगर शमशाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों का चौड़ीकरण होगा तो दुर्घटनाएं नहीं होगी। सुरक्षित यात्रा होगी उन्होंने यह भी कहा सुंदरीकरण से राजापुर की ऐतिहासिक नगरी शमशाबाद की पहचान अलग होगी। दुर्घटनाओ एवं जानमाल से भी मुक्ति मिलेगी आम जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ससुर रामकिशोर राजपूत भी मौके पर मौजूद रहे।उन्होंने भी अपने विकासखंड क्षेत्र शमशाबाद के साथ विकास कार्य तथा मार्गों के चौड़ीकरण की मांग उठाई। ज्ञापन के जरिए की गई मांग को पूरा करने के लिए लगभग 2 महीने का समय दिया। स्वागत सत्कार कार्यक्रम के दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct