Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 8 जून 2023 अनियंत्रित कार की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त चालक गंभीर से घायल । कार सवार लोग मौके से फरार दुर्घना ग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। बताया गया है कि फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर बुधवार की देर रात्रि एक कार तथा टेंपो की उस वक्त आमने सामने जबरदस्त भिडंत हो गई, जब टेंपो चालक सवारियों को छोड़कर वापस कायमगंज जा रहा था। जबकि कार शमसाबाद की ओर जा रही थी, कार संख्या यूपी 80 एफ बी 5584 जिसे चालक दीपक कुमार निवासी मैनपुरी चला रहा था। रात्रि 10:00 बजे के करीब फैजबाग शमशाबाद मार्ग पर ग्राम मुरहठी के निकट शमशाबाद से फैजबाग की ओर आ रहे टेंपो चालक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई । इस दुर्घटना मे टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही टेंपो चालक आफताब उम्र 25 वर्ष निवासी कायमगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है दुर्घटना के बाद कार चालक ब अन्य लोग मौके से फरार हो गए। सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत की सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में कुछ लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल टेंपू चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजवाया। टेंपो चालक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त दोनों बाहनों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर सुरक्षित खड़ा कर दिया। टेंपो जिसे एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया गया जबकि कार को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया था। दुर्घटना को अंजाम देने बाली कार आगरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र हीरालाल की बताई गई। चालक दीपक चला रहा था सड़क दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाहनों को देखकर स्थानीय लोगों की जुबान पर तरह तरह की चर्चाएं आम थी चर्चाओ के अनुसार मैनपुरी निवासी दीपक के अनुसार बो कार द्वारा आवश्यक कार्य से फर्रुखाबाद जा रहा था। जबकि कार तथा टेंपो की भिड़ंत फैजबाग शमसाबाद मार्ग पर ग्राम मुरहठी के निकट हुई चौकी इंचार्ज फैजाबाग संजय राय ने बताया बे बाहर है उन्हे कोई जानकारी नहीं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct