Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 7 जून 2023 उड़ीसा प्रांत के बालापुर रेलवे स्टेशन जहा ट्रिपल ट्रेनों की भीषण भिड़ंत तीन सैकडा लोगों की मौत , डेढ़ हजार घायल ह्रदय बिदारक घटना को लेकर भाकियू नेताओं ने शोक सभा कर शोक संवेदनाये व्यक्त की ।शोक सभा में जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा ,हादसे की जांच करा दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही तथा मृतक एवं घायलो के परिजनों को आर्थिक मुआवजा मुहैया कराया जाए ।विगत दिनों पूर्व उड़ीसा प्रांत के बालापुर रेलवे स्टेशन जहां कुछ जिम्मेदार अधिकारियों तथा कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 3 ट्रेनें आपस में टकरा गई थी। जिसमें बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में लगभग 300 लोगों की मौत हो गई जबकि डेढ़ हजार के आसपास लोग घायल हो गए थे।जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हुए ट्रेन हादसे में सैकड़ो लोगों की दर्दनाक मौत के बाद जहां एक ओर आम लोगों में दहशत का माहौल देखा गया । वहीं दूसरी ओर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों द्वारा भी जगह-जगह शोक संवेदनाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को शमशाबाद नगर में स्थित गंगा रोड जहां भाकियू अराजनैतिक गुटके जिला महासचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां भीषण ट्रेन हादसे में जान गवाने वाले सैकड़ों लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई ,पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृतक परिवार को धैर्य धारण हेतु शक्ति प्रदान करने एब घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाये की।शोक सभा में जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने सरकार से ट्रेन हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की ,तथा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने एब घायलो के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की। जिला महासचिव संजय गंगवार ने ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए कहा की ऐसे तमाम लोगों की मौत हुई , जो घर परिवार के लिए रोजी रोटी का माध्यम बने थे । कुछ लोग ऐसे थे जो रोजी रोटी के लिए घर से बेघर होकर ट्रेनों का सफर कर रहे थे। तो कुछ लोग ऐसे भी थे जो अपने घर में सिर्फ अकेले रोजी रोटी का माध्यम थे। दर्दनाक हादसे में तमाम लोगों को जान गवानी पड़ी। जिला महासचिव ने शोक संवेदनाओ के जरिए अनाथ हुए परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग की जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा आगामी 9 ,10 ,11, जून को हरिद्वार में होने बाला चिंतन शिविर जिसमें किसान लखनऊ के रास्ते लाल कोठी वीआईपी घाट हरिद्वार जाएंगे।शोक सभा में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला महासचिव संजय गंगवार सलमान अहमद रामबरन यादव रोशन लाल पप्पू डॉक्टर कैलाश चंद यादव श्याम पाल जगबीर सिंह तथा जगदीश चंद्र कमलेश कुमार सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct