Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 3 जून 2023 वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग रहे बाइक सवार व्यक्तियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा । चेकिंग अभियान चलाने वाली पुलिस को शक कही चेकिंग अभियान में पुलिस कर्मियों को चकमा देने वाले बाइक सवार संदिग्ध तो नहीं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के आदेशनुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शमशाबाद थाना पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक शमशाबाद चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान पैशन प्रो बाइक सवार लोगों द्वारा वाहन चेकिंग अभियान को ठेका दिखा चकमा देने का प्रयास किया। बताया गया है की थाने के दरोगा राजेश कुमार अपने हमराहियो के साथ पंजाब नेशनल चौराहे के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे । उसी दौरान पैशन प्रो बाइक पर सवार तीन लोग नजर आए जिन्हे पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया बताया गया है बाइक सवार लोगो ने पहले पुलिसकर्मियों के नजदीक आते का ड्रामा किया। जब नजदीक आए फिर बाइक दौड़ा दी बताते है संदिग्ध बाइक सवार शमसाबाद नैगमा रोड की तरफ भागे तो पुलिस कर्मियों ने भी संदेह जताते हुए बाइक सवारों का पीछा किया। नैगमा मार्ग पर आरोपियों की घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया, और थाने लाया गया। पकड़े गए बाइक सवारो में सलमान सगीर तथा कामराज निवासी गढ़ छोटा बंगस पुरा फर्रुखाबाद पूछताछ के दौरान बाइक सवार लोगों ने बताया बे शमशाबाद में आम की खरीदारी करने के लिए आ रहे थे पंजाब नेशनल बैंक शमशाबाद के निकट पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चेकिंग जारी थी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई घबराए बाइक सवारो ने बाइक नैगमा की और दौड़ा दी। मालूम रहे विगत दिनों पूर्व कस्बा फैजबाग में स्थित ग्रामीण बैंक जहां से शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही गांव मुरहठी निवासी वृद्ध सियाराम द्वारा निजी खाते से ₹100000 की नकदी निकाल घर जा रहे थे। बैंक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने पीछा किया फैजबाग चौराहे पर रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने नगदी लूटने की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर जव तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। लोगों को शक था संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बाइक सवार कहीं लुटेरे तो नहीं। सूत्रों की माने तो बताया गया है क्षेत्र की बैंकों में उपभोक्ताओं द्वारा धन का आदान प्रदान किया जाता है वहीं बैंकों के आसपास संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार इसी तरह घूम कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों को शक है लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक सवारो के मुखबिर जो बैंकों के निकट भ्रमण कर आदान प्रदान करने वाले लोगों पर नजर रखते है। जैसे ही बैंकों से बाहर आते मुखबिर उन्हें अवगत कराते मौका पाकर बाइक सवार बदमाश लूटने के इरादे से पीछा करते। मौका पाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पंजाब नेशनल बैंक शमशाबाद के निकट वाहन चेकिंग अभियान में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने संदेह जताते हुए पीछा कर गिरफ्तार तो कर लिया देखना है पूछताछ में आरोपी कौन सा राज उगलते है फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct