Kaimganj news पूर्व प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों के नाम पर लाखों रूपए का घोटाला ,3 सदस्य टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल,

Picsart 23 06 01 18 49 48 769

Kaimganj news कायमगंज/फर्रूखाबाद 1 जून 2023 :-  पूर्व प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों के नाम पर लाखों रूपए घोटाला की शिकायत पर पहुंची तीन सदस्यीय जांच टीम ने दिए गए बिन्दुओं पर जांच कर जमीनी हकीकत परखी।

जांच अधिकारी द्वारा दी गई वाइट

क्षेत्र के गांव रशीदाबाद तिवारियान के पूर्व प्रधान विवेक तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए गए थे। जिसमें लाखों रूपए का घोटाला होने की शिकायत मनोज कुमार पांडेय,सुलेमान,अतहरसिंह द्वारा लिखित रूप से जिलाधिकारी को शपथ पत्र के माध्यम से की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कमेटी बनाई गई। जिसमें डीएसओ सुरेन्द्र सिंह,जेएल वर्मा अस्सिटेंड इंजीनियर,पूर्ति निरीक्षक शरद चन्द्र दुबे व ग्राम पंचायत सचिव ने पंचायत भवन में पहुंचे। जहां ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान व शिकायतकर्ता के बीच नोक-झोक व तकरार भी हुई। हालांकि समझाबुझाकर मामले को शान्त कर जांच प्रक्रिया की गई। जिनमें कहा गया है कि राज्य सूचना आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद उन्हें विकास कार्यों की जानकारी मिली।भ्रामित सूचनाओं पर भी कमियां पायी गईं। शैलेन्द्र की दूकान से सत्यवती की दूकान तक नाली निर्माण का कार्य कराया गया। जिसका 43164 रूपया भुगतान का निकाला गया जबकि मौके पर आज तक नाली निर्माण का कार्य नहीं हुआ। प्राइमरी स्कूल व कल्लू के घर के पास दो जगह पुलिया निर्माण कार्य के नाम पर 21904 व 18935 रूपया का भुगतान किया गया जबकि स्टीमेट से लगभग 300 प्रतिशत ज्यादा है। वीरेन्द्र के घर से मॉ गमा देवी मन्दिर तक नाली निर्माण के नाम पर 24256 रूपया निकाला गया जबकि नाली निर्माण कार्य नहीं हुआ। कई फर्मों के नाम जो बिल लगे हैं वह फर्जी प्रतीत होते हैं। उन पर फर्म स्वामियों के हस्ताक्षर ही नहीं है। कौशलकांत तिवारी,अजय,अभिषेक व मुकेश कुमार ने कभी भी मनरेगा में मजदूरी का कार्य नहीं किया लेकिन भुगतान निकाला गया। विकास कार्याें के नाम की शिलान्यस पट्टिका नहीं लगाई गई। जबकि उसका भी भुगतान निकाल लिया गया। आदि विभिन्न मांगों पर जांच कमेटी द्वारा जांच की गई। पूर्व प्रधान विवेक तिवारी ने बताया कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है वह निराधार हैं। पूर्व में भी इनकी जांच हो चुकी है। इस सम्बन्ध में निरीक्षण करने पहुंचे डीएसओ सुरेन्द्र कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि कई बिन्दुओं पर जांच की गई हैं। उनके सभी दस्तावेज अभी जांच किए जाएंगे। कुछ शिकायतें शिकायतकर्ता द्वारा आज भी की गई हैं जो कि उनसे लिखित रूप में मांगी है। सभी की जांच कर उच्चाधिकारियों को उसकी रिपोर्ट दी जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes