पत्नी के मायके जाने को लेकर पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Picsart 23 06 01 10 50 39 080

Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 1 जून 2023
पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया ,पति कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। घटना थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर क्षितमा की बताई जा रही है।यहां के निवासी अमर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विद्याराम का विवाह थाना शमशाबाद के गांव सुल्तानगंज खरैटा नवीश चंद्र की पुत्री सुमन के साथ हुआ था । साथ आए परिजनों ने बताया कि विद्या राम के दो पुत्रियां बाद दो पुत्र हैं सबसे छोटे पुत्र का जन्म अभी 10 दिन पूर्व सुमन के मायके में हुआ था। काफी दिन से पीड़ित की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वह नाराज होकर मायके चली गई थी 2 दिन पूर्व बच्चे के नामकरण संस्कार के बाद आज गांव में ही अपनी बहन कीर्ति पत्नी श्याम बाबू के यहां उसकी पुत्री के नामकरण संस्कार मे आई ।जहां विद्या राम ने अपनी पत्नी सुमन को समझाने का काफी प्रयास किया कि वह नाराजगी को छोड़ उसके साथ घर पर रहे। लेकिन सुमन ने साथ रहने से इंकार कर दिया और अपने मायके चली गई।

जिससे क्षुब्ध होकर विद्या राम ने आज घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल कायमगंज पहुंचे । हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विपिन कुमार ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही विद्या राम की हालत नाजुक बनी हुई थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes