Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 1 जून 2023 यात्रा के दौरान रोडवेज की बस में यात्री की जेब साफ करने वाले जेबकतरा को पकड़ कर लोगो की भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा। परिवहन निगम की बसों में यात्रा करना आज कल काफी मुश्किल काम हो गया है। क्योंकि सरकारी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बसों में अंदर ही जेब कतरे शिकार बना लेते हैं । यहां तक कि गंतव्य स्थानों तक यात्रा करते करते यात्रियों की जेब साफ कर देते हैं तब तक जेब कतरे पहुंच से दूर हो जाते है।ऐसा ही एक मामला दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली बस मैं देखने को मिला क्योंकि इस बस में यात्रा करने वाले एक यात्री की जेब को जेब कतरे द्वारा साफ कर दिया गया था। जेबकतरा भागने की फिराक में था ,तब तक यात्री द्वारा देख लिया गया ,संदेह होने पर यात्री ने शोर मचा कर पकड़ने का प्रयास किया तो जेबकतरा बस रुक रही कूदकर भाग निकला। यात्रियों ने शोर मचाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी कर जेब कतरे को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी बताते हैं कायमगंज फर्रुखाबाद पर बुधवार की शाम 5:00 बजे के करीब एक यात्री रोडवेज की बस में बैठकर फर्रुखाबाद जा रहा था बस में सवार जेब कतरे द्वारा युवक की जेब साफ कर दी गई फैजबाग पहुंचने पर एहसास हुआ। घबराहट में लोगों से पूछताछ की तो जेबकतरा भागने की कोशिश करने लगा जब पकड़ने की कोशिश की तो कूदकर भाग खड़ा हुआ लोगों ने दौड़ाकर फैजबाग पशु बाजार के निकट पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बताया गया उसके पास कुछ नगदी भी बरामद हुई इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी ,पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।चौकी प्रभारी फैजाबाग संजय राय ने बताया सूचना नहीं दी गई तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,,,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct