Kaymganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 29 मई 2023
दावत खाकर गांव वापस लौट रहे 55 वर्षीय महात्मा की अज्ञात व्यक्तियों ने ईट से कुचलकर एवं जूते के फीते से कस कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह जब पुलिया पर खेतों पर काम करने गए लोगों ने देखा तब घटना की जानकारी हुई।

मौके पर कायमगंज कोतवाली पुलिस पहुंची शव को अपने कब्जे में लिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी 55 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र लव कुश राम कठेरिया विगत कई वर्षों से परिवार की संगत को छोड़कर संत महात्माओं के साथ रहने लगे थे। और सन्यास अपना लिया था।

हरीश चंद्र के पुत्र श्यामू ने बताया कि उसके पिता रविवार की शाम ग्राम नरसिंहपुर में किसी के यहां दावत खाने आए थे। देर शाम वह वापस आ रहे थे तभी बटासा नहर पुलिया के पास अहमद शेर बा बेंगलुरु के खेत से निकले चक मार्ग पर किसी अराजक तत्वों द्वारा उनकी ईट से कुचल कर एवं जूते के फीते से कस कर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। ।हत्यारे का अंगौछा पीले रंग का व हत्या में प्रयोग की गई ईट तथा शराब का पाउच घटनास्थल पर ही पड़ा मिला। श्यामू के अनुसार उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह महात्माओं के साथ हमेशा इधर-उधर घूमते रहते थे कभी-कभी तो कई महीने घर नहीं आते थे। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया गांव वाले भारी संख्या पर घटनास्थल पर पहुंचे ।दबी जुबान में लोगो का कहना था मृतक के पास पैसे रहते थे जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई। वही परिजनों ने पुलिस को कुछ नाम भी बताए हैं पुलिस सभी बिंदुओं पर नजर जमा हुए हैं। हो सकता है आज ही पुलिस घटना का खुलासा कर दे।
सूचना पर एडिशनल एसपी क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम क्राइम स्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी कस्बा चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इधर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। वही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं देखने को मिली। मृतक के एक बेटा श्यामू तथा एक बेटी है पत्नी की लगभग 20 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक पांच भाई है वही मृतक के दो भाई चौकीदार की नौकरी कोतवाली में करते हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct