Kaimganj news मामला डग्गामार वाहन का:- रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस चढ़ी पुलिस के हत्थे

Picsart 23 05 25 19 47 02 701

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मई 2023
आज कायमगंज परिवहन निगम के बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस को पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस की पकड़ में आई धोखा दे राजस्व को चूना लगाने वाली बस सीज कर दी गई है। आपको बता दें कि कायमगंज बस अड्डे पर आज रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस खड़ी होने का वीडियो वायरल हुआ था । वीडियो वायरल होते ही तत्काल कस्बा चौकी इंचार्ज हरि ओम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर मंडी चौकी पर खड़ा कराया, और सीज कर दिया। बस को पकड़ने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी इस तरीके के कारनामे कायमगंज बस अड्डे पर बस माफियाओं के हो चुके हैं ।और बस सीज भी हो चुकी हैं। लेकिन बस माफिया हैं कि मानते ही नहीं। बस पर कौशांबी लिखा हुआ था। इसके साथ ही बस का नंबर यूपी 13 एटी 61 61 है। फिलहाल में पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से बस माफियाओं में खौफ देखने को मिल रहा है । इस तरह के धोखा देकर राजस्व को चूना लगाने वाले बस माफियाओं के कारनामे वैसे तो किसी से छिपे नहीं है। कहा तो यहां तक जाता है कि ऊंट की चोरी कितना भी छिपकर करो। ऊंट की ऊंचाई के हिसाब से कहां तक छिपेगी। यह कहावत इस अवैध धंधे पर पूरी तरह सटीक बैठती है। कारण कि फर्रुखाबाद से कायमगंज तथा जिले के अन्य खास स्थानों से दिल्ली अलीगढ़ आगरा ग्वालियर आदि स्थानों को डग्गामार बसें हर रोड से रोज निकलती हैं । लेकिन इनकी तरफ प्रशासन या पुलिस किसी भी तरह की वाजिब कार्यवाही करना उचित नहीं समझता है। इसके पीछे का राज भी हर किसी की जुबान पर आता ही रहता है। लेकिन फिर भी बड़े स्तर पर इस इतने बड़े राजस्व घोटाले को रोकने का कोई कारगर तथा ठोस एवं स्थाई समाधान आखिर क्यों नहीं किया जाता? यह प्रश्न आज भी एक यक्ष पहेली ही बना हुआ है। खैर फिर भी आज ज्यादा न सही रोडवेज रंग में रंगी एक बस को तो पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्यवाही करके कुछ अच्छा ही साबित करने का प्रयास किया है। जो सराहनीय तथा उपयोगी एवं आवश्यक कदम माना जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes