– दिन के उजाले में हुई घटना से क्षेत्र में फैली भय युक्त सनसनी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मई 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अजमतपुर- मूसेपुर मार्ग पर कायमगंज नगर से सटे गांव प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति को हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 द्वारा घटनास्थल से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल बेड पर उपचाराधीन गोली लगने से घायल 48 वर्षीय रामरतन पुत्र रामपाल निवासी प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली ने लड़खड़ाती जुवान से रह- रह कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह आज अपनी बहन के घर खुदागंज कटरा जनपद शाहजहांपुर बाइक से जा रहा था। उसका कहना है कि जैसे ही वह कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अजमतपुर- मूसेपुर के पास पहुंचा। वैसे ही उसे जिला पीलीभीत के गांव बीसलपुर दक्षिणी निवासी भगवान दास पुत्र चमन लाल उसके बेटे प्रभाकर व इनके अन्य साथियों ने घेर कर बाइक रोक ली और गाली गलौज करने लगे। उसका कहना है कि जब तक वह कुछ समझ पाता। तब तक इन हमलावरों ने उस पर फायर करना शुरू कर दिया। मैंने बचने का काफी प्रयास किया। फिर भी एक गोली जो हमलावरों द्वारा जान से मारने की नियत से मारी गई। वह गोली मेरी पीठ में जाकर लगी। गोली लगते ही पीड़ित छटपटा कर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि घायल को मरा समझ कर हमलावर हवा में नाजायज असलाह लहराते हुए। अगर बच गया तो फिर जान से मार डालने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 द्वारा घायल को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती करा दिया गया।
*घटना के पीछे की कहानी महिला के प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई बताई जा रही है*
प्रेमनगर निवासी घायल रामरतन ने इतनी बड़ी जानलेवा हमले की घटना के पीछे जुड़ी कहानी बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी सुनीता देवी का प्रेम प्रसंग हमलावर भगवान दास पुत्र चमन लाल से चल रहा था। कुछ समय पहले पत्नी सुनीता उसे छोड़कर भगवानदास के साथ चली गई। और उसी के साथ इस समय रह रही है। इसी रंजिश में भगवान दास तथा उसके अन्य साथियों ने उसे हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने के लिए उस पर आज जानलेवा हमला कर दिया।
*सूचना पाकर पुलिस पहुंची अस्पताल*
दिन के उजाले में हुए जानलेवा हमले की सूचना पाते ही जहां घायल रामरतन के परिजन मां आदि अस्पताल पहुंच गए। वही कोतवाली कायमगंज की कुआं खेड़ा चौकी पुलिस प्रभारी राजीव कुमार हमराह पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घटना के संबंध में अस्पताल बेड पर उपचाराधीन घायल रामरतन से बातचीत कर मामले की जानकारी करने का प्रयास करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल रामरतन ने पुलिस को बताया कि पत्नी के विवाद का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है । उसी की पैरवी के लिए वह आज अपनी बहन के यहां जा रहा था। जिसकी किसी तरह खबर मिलते ही भगवान दास ने अपने अन्य साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाने वाले भगवानदास सहित कुछ अन्य लोगों के नाम तथा घटना से जुड़ा व्यौरा होश आने पर घायल ने मृत्यु पूर्व बयान मानकर पुलिस को दर्ज कराया। जिसे अस्पताल पहुंचे एसआई ने अपनी डायरी पर लिखा है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr